back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

थिएटर में नहीं देख पाए राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत, तो इस OTT प्लेटफॉर्म पर घर बैठे देख लें मूवी

राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' थिएटर में रिलीज होने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है। जानिए फिल्म श्रीकांत घर बैठे कब और कहां देख सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस अलाया एफ की फिल्म श्रीकांत 10 मई को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ‘श्रीकांत’ ने अच्छी खासी कमाई की। अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। सिनेमाघर में अपना कमाल दिखाने के बाद अब श्रीकांत ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने वाली है।

View this post on Instagram

कब और कहां रिलीज होगी श्रीकांत

तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘श्रीकांत’ अगर आप थिएटर में नहीं देख पाए हैं, तो घर बैठे फिल्म देखने का मजा ले सकते हैं। ओटीटी लवर्स के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। एक्टर राजकुमार राव की फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। बता दें कि, नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘श्रीकांत’ का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में फिल्म को रिलीज करने की तारीख 5 जुलाई बताई गई है।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म ‘श्रीकांत’ की कहानी में राजकुमार राव ने जान डाली है जो श्रीकांत बोल्ला की जर्नी पर आधारित है। यह एक ऐसे बिजनेसमैन की कहानी है जो नेत्रहीन है फिर भी बिना डरे अपने सपनों का पीछा करते हैं। फिल्म में देखेंगे कि किस तरह से श्रीकांत बोल्ला विदेश में जाकर पढ़ाई करते हैं और भारत आकर बोल्ला इंडस्ट्री की स्थापना करते हैं। 

राजकुमार राव का वर्क फ्रंट

राजकुमार राव को आखरी बार फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में देखा गया था। इस फिल्म में एक्टर के अपोजिट एक्ट्रेस जान्हवी कपूर थीं। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके अलावा राजकुमार राव फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आने वाले हैं जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

जब सितारों ने छोड़ दी फीस, जानिए उन हिट फिल्मों के बारे में

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। बॉलीवुड की कई फिल्मों ने न सिर्फ दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी, बल्कि अपने लीड एक्टर्स के समर्पण की कहानी...
spot_img

Latest Stories

April 2026 Car Launches: कार लवर्स के लिए खुशखबरी, इस महीने लॉन्च होंगी कई दमदार गाड़ियां

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए...

आज Hanuman Jayanti पर देखें ये फिल्में इसमें दिखाया गया भगवान का चमत्कार, एक बार जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज देशभर में हनुमान जयंती...

Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1400 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को भारतीय...

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵