नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में 97वें अकादमी पुरस्कार का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 5:30 से ही इस पुरस्कार का आयोजन जारी है। इस साल ऑस्कर में नॉमिनेट हुई भारतीय फिल्म ‘अनुजा’ ऑस्कर से चूक गई है। फिल्म काे 97वें ऑस्कर में बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। आपको बता दें कि, ऑस्कर नॉमिनेशन 2025 का आगाज 17 जनवरी को होना था। लेकिन लॉस एंजिल्स में लगी जंगल की आग की वजह से इसमें देरी हुई। ऑस्कर में विनर की घोषणा 2 मार्च को हुआ। और आज 3 मार्च को विनर की लिस्ट जारी की गई।
इस फिल्म ने मारी बाजी
हिंदी फिल्मों की कैटेगरी में फिल्म ‘अनुजा’ ने अपनी जगह पक्की कर ली थी। ये एक शॉर्ट फिल्म है जो गुनीत मोंगा और प्रियंका चोपड़ा की ओर से समर्थित है। सजदा पठान, अनन्या शानबाग और नागेश भोंसले ने काम किया है और ये एडम जे. ग्रेव्स की ओर से लिखित और निर्देशित है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने भी निर्माता के तौर पर काम किया हुआ है। लेकिन जब अवार्ड का आयोजन हुआ तो फिल्म ‘अनुजा’ को अवॉर्ड नहीं मिला, बल्कि इस कैटेगरी का अवॉर्ड फिल्म ‘आई एम नॉट ए रोबोट’ के खाते में चल गया।
फिल्म अनुजा से थी भारत को उम्मीद
गुनीत मोंगा की फिल्म ‘अनुजा’ से भारत को यह उम्मीद थी कि यह फिल्म ऑस्कर जीत जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आपको बता दें कि, गुनीत मोंगा ने पहले भी दो बार ऑस्कर जीत कर भारत का नाम रोशन कर चुकी हैं। साल 2019 में उन्होंने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘पीरियड: एंड ऑफ सेंटेंस’ के लिए ऑस्कर जीता था और साल 2023 में शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिसपर्स’ के लिए ऑस्कर अपने नाम किया था। वहीं इस साल भी अंदाजा लगाया जा रहा था कि उनकी शॉर्ट फिल्म जीत जाएगी लेकिन इस साल उन्हें निराशा हाथ लगी।
अनुजा फिल्म की कहानी
फिल्म ‘अनुजा’ में 9 साल की बच्ची की कहानी दिखाई गई है। पूरी फिल्म ‘अनुजा’ के ही इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में ‘अनुजा’ की जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा मोड़ आता है जो उसकी जिंदगी के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों को भी इफेक्ट करता है।





