back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

साल 2024 में इन 5 विवादों से हिला शोबिज, इन बड़े-बड़े सितारों से लेकर हेमा कमेटी की रिपोर्ट तक उछला नाम

इस साल कई विवादों ने लोगों का अपनी तरफ किया ध्‍यान आकर्षित, जो लंबे समय तक चर्चा का विषय बने रहें। फिर वो चाहें किसी की जुबानी जंग हो या फिर फिल्म सर्टिफिकेशन का फेर और भगदड़।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ये साल 2024 फिल्म इंडस्ट्री और भारतीय अभिनेताओं के लिए रहा बेहद कड़वाहट भरा साल, जहां कई बड़े बजट की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा दम। जहां उन्हें लागत वसूलनें में भी करनी पड़ी मशक्कत। तो वहीं कुछेक को गंभीर ट्रोलिंग का भी करना पड़ा सामना। ये साल भारतीय सिनेमा के लिए हर पहलू से विवादों में घिरा रहा, फिर वो चाहें किसी की जुबानी जंग हो या फिर फिल्म सर्टिफिकेशन का फेर और भगदड़। चलिए एक नजर डालतें हैं इस साल के इन गंभीर शोबिज विवादों पर ।

‘जिगरा’ विवाद

इस साल कई विवादों ने लोगों का अपनी तरफ किया ध्‍यान आकर्षित, जो लंबे समय तक चर्चा का विषय बने रहें। इसी बीच फिल्म ‘जिगरा’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर मचा बवाल। जहां एक ओर इन दो नामी गिरामी हस्तियों में छिड़ी जुबानी जंग। बात करें इस घटना की तो इसकी शुरुवात ‘जिगरा’ के कलेक्शन को लेकर टी सीरीज की मालकिन दिव्या खोसला कुमार के एक पोस्ट से हुआ था जिसमें उन्होनें फिल्म कलेक्शन के आंकड़ों को फर्जी करार दिया था। और वहीं इस पोस्ट को ‘जिगरा’ के प्रोड्यूसर करण जौहर ने भी अपने स्टोरी के जरिये इस पोस्ट को बिना नाम लिए फिजूल करार दिया था। लेकिन ये सिलसिला यहीं नहीं रुका इसपर भी कई दिनों तक प्रतिक्रिया चलती रही । 

हेमा कमिटी रिर्पोट

वहीं बात करें इंडस्ट्री की तो यहां आए दिन काम के बदलें महिलाओं से नाजायज़ मांग करने का आरोप लगता रहा हैं। और इन्हीं बातों को ध्‍यान में रखते हुए मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में ‘हेमा कमेटी रिपोर्ट’ का समावेश हुआ। जिसमें महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े हर पहलू पर शोध करने साल 2019 में रिटायर्ड जस्टिस हेमा के अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई । इस समिति का मुख्य कार्य महिलाओं के यौन शोषण से जुड़े शिकायतों की जांच करना और भविष्य में ऐसी घटना को रोकने उपाय सुझाना था। वहीं RTI के माध्यम से रिपोर्ट वायरल होने के बाद, फिल्म उद्योग से कई चौंकाने वाले सबूत भी सामने आए। न केवल एएमएमए को भंग किया गया बल्कि कई मलयालम कलाकार को जेल का रास्ता भी दिखाया गया। 

अब ये फिल्म आनेवाले साल 2025 के पहले महीने में होगी रिलीज

वही बात करें बॉलीवुड इंडस्ट्री की तो वर्ततान सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत की ये फिल्म भी रही विवादों में, इसके कई सीन को लेकर एमपी के धार्मिक समूह ने सिख समुदाय के अनुचित चित्रण को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद फिल्म निर्माताओं को सेंसर बोर्ड के साथ आम सहमति बनानी पड़ी और उस विवादित दृश्यों को काटने के बाद फिल्म को रिलीज करने मिली अनुमति। अब ये फिल्म आनेवाले साल 2025 के पहले महीने में होगी रिलीज। 

नयनतारा-धनुष विवाद

साउथ एक्ट्रेस नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल’ को लेकर भी एक्टर धनुष और नयनतारा में हुआ विवाद जिसमें धनुष ने कॉपीराइट उल्लंघन को लेकर 10 करोड़ रुपये का भेजा था नोटिस। इस डॉक्यूमेंट्री में उनके प्रोडक्शन ‘नानम राउडी धन’ के बीटीएस फुटेज शामिल होने लगाया था आरोप। नयनतारा ने इसका जवाब देते हुए धनुष पर निशाना साधते हुए एक पोस्ट भी लिखा था जिसमें उन्होनें एक्टर को उनके पिता, भाई के समर्थन को लेकर आरोप भी लगाए थें। और ये भी कहा कि मेरा यहा कोई गॉडफादर नहीं हैं मैं यहा अपने काम के बलबूते खड़ी हुई हूं ना कि किसी के सहारे से । ये लड़ाई यहीं नही रुकी ये सिलसिला काफी दिनों तक चलता रहा जिससें यह घटना कई दिनों तक खबरों में भी बनी रही।  

‘पुष्पा 2’ भगदड़

अभिनेता अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ की बात करें तो इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड हासिल किया फिर कलेक्शन को लेकर हो या इस फिल्म के विवादों को लेकर हो। हालांकि अभिनेता अभी इस फिल्म को लेकर उलझे ही हैं। हैदराबाद थियेटर भगदड़ मामले में अभिनेता को एक रात जेल में भी रहना पड़ा। इस फिल्म के स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में एक महिला की मौत हो जाने के बाद अभिनेता को जिम्मेदार ठहराया गया बल्कि उनके घर में भी तोड़फोड़ की गई। और एक्टर ने भी अपनी संवेदना दिखाते हुए परिवार को मुआवजे का भी प्रबंध किया। और उनके पिता ने अस्पताल में पीड़ित महिला और उनके बेटे से मुलाकात कर उनका हाल भी जाना। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

बदलते मौसम में जरूर खाएं ये सब्जियां, इम्यूनिटी को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इस समय मौसम काफी बदल...

परिसीमन आयोग कैसे बनता है और क्यों Supreme Court भी नहीं बदल सकता इसके फैसले? समझिए पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में चुनावी व्यवस्था को संतुलित...

सिंगर-रैपर Badshah ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, सामने आई कई तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बादशाह (Badshah) ने अब तक...

iPhone जैसा डिजाइन और 7000mAh बैटरी! Realme 16 5G इस दिन भारत में होगा लॉन्च, Selfie के लिए मिलेगा नया जुगाड़

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵