back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Vidhan Sabha Speaker: प्रेम कुमार बने विधानसभा अध्यक्ष, गठबंधन में BJP की बड़े भाई वाली भूमिका और मजबूत

बिहार की राजनीति में मंगलवार दिन बेहद खास रहा। बीजेपी के वरिष्ठ विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने बिहार विधानसभा के नए स्पीकर के रूप में शपथ ली।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में मंगलवार दिन बेहद खास रहा। बीजेपी के वरिष्ठ विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने बिहार विधानसभा के नए स्पीकर के रूप में शपथ ली। शपथ के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे और उन्हें अध्यक्षीय आसन तक लेकर आए।

विपक्ष ने नहीं उतारा उम्मीदवार, निर्विरोध चुने गए प्रेम कुमार

स्पीकर पद के लिए सोमवार को नामांकन हुआ था। विपक्ष की ओर से किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिससे प्रेम कुमार का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया। यह विपक्ष की सहमति का संकेत भी माना जा रहा है।

बीजेपी अब बनी गठबंधन का बड़ा भाई

इस चुनाव के बाद बिहार की सत्ता समीकरणों में बड़ा बदलाव दिखा है। बीजेपी 89 सीटें जेडीयू 85 सीटें पहले जेडीयू सत्ता में बड़ी पार्टी होती थी, लेकिन इस बार बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। स्पीकर जैसे बड़े पद के मिलते ही गठबंधन में बीजेपी की ताकत और बढ़ गई है।

 सरकार के महत्वपूर्ण पद BJP के पास

बिहार सरकार में अब कई अहम पद बीजेपी के कब्जे में हैं मुख्यमंत्री: नीतीश कुमार (JDU) लेकिन दो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा (BJP) गृह मंत्रालय भी बीजेपी के पास और अब विधानसभा स्पीकर भी बीजेपी का यानी सरकार के फैसलों में बीजेपी का प्रभाव पहले से ज्यादा होगा।

कैसे नेता है प्रेम कुमार?

प्रेम कुमार बिहार राजनीति का जाना-माना चेहरा हैं 9वीं बार विधायक चुने गए शांत, सरल और अनुभवी नेता की छवि उनसे उम्मीद है कि वे सदन को बेहतर ढंग से चलाएंगे। आने वाले दिनों में बदल सकते हैं राजनीतिक समीकरण स्पीकर पद मिलने के बाद BJP का संदेश साफ है सत्ता की असली चाबी अब उसके हाथों में है भविष्य में गठबंधन की राजनीति नए मोड़ ले सकती है प्रेम कुमार के स्पीकर बनने से बीजेपी की राजनीतिक मजबूती बढ़ी बिहार में सत्ता का संतुलन बदल गया महागठबंधन में BJP की भूमिका अब ‘बड़े भाई’ की हो गई

Advertisementspot_img

Also Read:

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि सीएम पद छोड़ने के बाद...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵