back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्या प्यार अंधा होता है? रिलीज हुआ विक्रांत मैसी की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का टीजर

रोमांस से भरी ड्रामा फिल्म आंखों की गुस्ताखियां का टीजर रिलीज़ हो चुका है। जिसके टीजर ने फैंस के बीच दिलचस्पी पैदा कर दी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अपने दमदार एक्टिंग और लुकिंग से फैंस को दीवाना बनाने वाले विक्रांत मैसी अपनी एक और रोमांस से भरी हुई फिल्म लेकर दर्शकों का मनोरंजन करने तैयार है। जिसका आज टीजर रिलीज़ हो चुका है। रोमांटिक ड्रामा फिल्म आंखों की गुस्ताखियां से दोनों ही एक्टर्स एक फ्रेश एयर की तरह फैंस के बीच अलग उत्सुक पैदा कर रहे है। आइए जानते है पूरी फिल्म के बारे में । 

रोमांटिक ड्रामा मच अवेटेड फिल्म आंखों की गुस्ताखियां का टीजर रिलीज़ हो चुका है। फिल्म का पहला पोस्टर जितना सुस्त और शांत है फैंस के बीच टीजर ने उतनी ही फैंस के बीच दिलचस्पी पैदा कर दी है। जिसे रस्किन बॉन्ड की किताब द आइज़ हैव इट पर बनाया गया है। एक मिनट से भी कम समय के टीजर में दिखाया गया है कि कैसे विक्रांत और शनाया एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं, साथ ही यह भी बताया गया कि क्या प्यार अंधा होता है।

क्या है टीजर में नया?


टीजर की शुरुआत धूप का चश्मा पहने विक्रांत मेसी से होती है, जबकि शनाया की आंखों पर पट्टी बंधी हुई है। फिल्म की कहानी पहले प्यार के आकर्षण और फर्स्ट लव’ को तलाशने पर आधारित है। जिसमें दो अजनबियों के बीच एक सहज मुलाकात कुछ और ही बन जाती है। फिल्म की कहानी अभी ज्यादा साफ नही है। क्योंकि दोनों किरदार अलग-अलग समय पर आंखों पर पट्टी बांधे हुए दिखाई देते हैं। हालांकि, ये जरुर अंदाजा लग गया है कि, शनाया कपूर का कैरेक्टर अंधे परसन का है जिसमें विक्रांत उनका साथ देने के लिए ब्लाइंडफोल्ड रहते हैं।

फैंस ने किए खूब सारे कमेंट्स


इस फिल्म के टीजर के लास्ट सीन में विक्रांत शनाया से सवाल करते हैं, यह कहना सही होगा कि प्यार अंधा होता है? बता दे, इस टीजर को देखं शनाया के दोस्त और परिवार वालों ने अपनी खुशी जाहिर की। इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रही शनाया को उनके पिता संजय कपूर ने बधाई देते हुए कहा, जय माता दी। उनकी मां महीप कपूर ने लव लव लव लिखते हुए प्यार जाहीर किया है। दोस्त नव्या नंदा ने वॉव शान करके खुशी जाहिर की है। इसके साथ ही एक अन्य यूजर ने कहा, आखिरकार शनाया ने बॉलीवुड में प्रवेश कर लिया है। मुझे इस डेब्यू पर भरोसा है, वह कमाल कर देगी। इसमें विशाल मिश्रा के म्यूजिक को काफी पसंद किया जा रहा है। 

कब रिलीज होगी फिल्म?


संतोष सिंह द्वारा निर्देशित आंखों की गुस्ताखियां ज़ी स्टूडियोज और मिनी फिल्म द्वारा प्रस्तुत की जाऐगी। जिसकी कहानी मानसी बागला ने लिखी है। और मानसी बागला और वरुण बागला इसके निर्माता भी हैं। जिसे 11 जुलाई को रिलीज किया जाएगा । इस मूवी में विक्रांत मैसी और शनाया कपूर मुख्य भूमिका में हैं। शनाया अपनी इस पहली फिल्म के बाद मोहनलाल के साथ वृषभ में भी नजर आएंगी। जो 16 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

पंकज त्रिपाठी से लेकर विक्रांत मैसी तक क्यों ब्रेक की ओर कर रहे हैं रूख, हुआ खुलासा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्मों में दिखने वाले एक्टर्स या कॉमेडियन अगर ब्रेक लेने लगे तब आपके मन में कई सारी बातें आ जाती...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵