back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्या मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे Mahesh Babu? एक्टर को मिली ED की नोटिस

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू इस समय अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। वहीं अब उन्हें ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नोटिस भेजा है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महेश बाबू अक्सर अपनी फिल्मों और अपने किरदार से छा जाते हैं। लेकिन इस बार वो लॉन्ड्रिंग मामले के कारण चर्चा में आ गए हैं। एक्टर के खिलाफ ED ने नोटिस जारी किया है। ईडी की तरफ से जारी यह नोटिस सुराना ग्रुप द्वारा कथित धोखाधड़ी और साई सूर्या डेवलपर्स मामले में जारी किया गया है। उन पर निवेश को प्रभावित करने का आरोप लगा है। इस मामले में एक्टर से 27 अप्रैल को पूछताथ के लिए पेश होने के लिए कहा गया है। 

ये था पूरा मामला 

सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, 16 अप्रैल2025 को ही हैदराबाद के सुराना ग्रुप और साई सूर्या डेवलपर्स के कई ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की थी। छापेमारी की उस कार्रवाई में ईडी को सिकंदराबाद के बावली में सुराना इंडस्ट्रीज के एमडी नरेंद्र सुराना के घर बड़ी मात्रा में नकदी प्राप्त हुई है।इन कंपनियों पर बैंकों से बड़ी मात्रा में लोन लेने और सैकड़ो करोड़ की कर चोरी का आरोप है।आपको बता दें कि महेश बाबू को डेवलपर्स से जुड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बने थे। सुराना इंडस्ट्री ने ही महेश बाबू को विज्ञापन भी दिया था इसके लिए उन्होंने काफी ज्यादा फीस जार्च की थी।  

इस प्रोजेक्ट के लिए महेश बाबू ने 5.9 करोड़ रुपये की फीस लिया जबकि 3.4 करोड़ रुपये चेक के माध्यम से भुगतान किए गए थे, जबकि बाकी के 2.5 करोड़ रुपये कथित तौर पर कैश दिए गे थे जो अब जांच के दायरे में आ गए हैं। अब एक्टर को किए गए भुगतान के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया है।हालांकि अब ये देखना होगा की क्या इसके कारण महेश बाबू के लिए भी इस मामले में मुश्किल पैदा हो सकती है या नहीं ।

महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म 

महेश बाबू ने अब तक कई फिल्मो में काम किया हैं और अपनी एक्टिंग का जादू चलाया हैं। महेश बाबू फिलहाल एसएस राजामौली के साथ अपनी अगली फिल्म पर काम करने में बिजी हैं। रिपोट्स के अनुसार इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा संग नजर आएंगे। फैंस को महेश बाबू की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

फिल्म ‘वाराणसी’ बना रहे राजामौली ने क्यों कहा बोले- बाहुबली को भी मैं और बेहतर बना सकता था

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एस. एस. राजामौली एक बार फिर अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं। करीब...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...