back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Javed Akhtar Birthday: संघर्षों से भरपूर है लेखक की जिंदगी, जानें सफलताओं से लेकर शादी तक का किस्सा

हिंदी फिल्‍म जगत में बड़ा नाम और सिनेमा के दिग्‍गज लेखक - गीतकार जावेद अख्‍तर आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। जावेद अख्तर की जिंदगी संघर्षों से भरपूर रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । हिंदी सिनेमा के दिग्‍गज लेखक-गीतकार जावेद अख्‍तर का आज जन्‍मदिन है। वो अपना आज के दिन 17 जनवरी 2025 को अपना 79 वां जन्‍म दिन मना रहे है। लेखक-गीतकार आज हिंदी फिल्‍म जगत की जानी-मानी शख्सियत हैं। स्क्रीन राइटर और लिरिस्ट के तौर पर उन्होंने फिल्म दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जावेद को उनका शायराना अंदाज विरासत में मिला। उनके पिता जां निसार अख्तर एक कवि थे और मां भी मशहूर उर्दू लेखिका थी। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले जावेद एक सघर्ष भरे दौर से गुजरे है। उन्‍हें शबाना आजमी के साथ शादी के बंधन में बंधने से पहले भी उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।तो चलिए उनसे जुड़े किस्से के बारे में जानते हैं। 

सिर्फ 27 रुपए लेकर बॉम्‍बो पहुंचे थे जावेद 

जावेद अख्तर जब मुंबई आए तो उन्‍हें एक कठिनायों के रास्ते से होकर गुजरना पड़ा। उनकी इस यात्रा का खुलासा शबाना आजमी ने एक ट्वीट के जरिए किया था। 17 जनवरी 1945 में मध्‍यप्रदेश के ग्वालियर में जन्में गीतकार जावेद अख्तर का संघर्ष आसान नहीं रहा है। वहीं शबाना आजमी ने जावेद साहब के बारे में बात करते हुए बताया था कि, जब अख्‍तार साहब 19 साल के थे उस दोरान वह 27 रुपए लेकर मुंबई आए थे। आंखों में बड़े सपने लिए जावेद साहब ने कभी भी जिंदगी में हार नहीं मानी। चार दिनों तक उन्‍हें भूख प्‍यास के बिना ही रहना पड़ा है। हालांकि, फिर धीरे-धीरे बॉलीवुड में कदम जमाए और उन्होंने सलीम खान के साथ मिलकर शोले जैसी सुपरहिट फिल्म दी। साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म के लिए पहली बार फिल्म के लेखकों को करोड़ों में फीस मिली थी।

शबाना आजमी और जावेद अख्तर की मुलाकात

गीतकर ओर लेखक जावेद अख्तर की लव स्टोरी भी दिलचस्‍प है, शबाना आजमी से शादी रचाने से पहले उन्होंने फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी से 17 साल की कम उम्र में शादी की थी। वहीं शबाना आजमी जावेद अख्तर की दूसरी पत्नी हैं। इन दोनों की पहली मुलाकात तब हुए जब जावेद अख्तर शबाना के पिता कैफी आजमी के घर कविताएं सुनाने जाया करते थे। जावेद अख्तर शबाना आजमी के आर्ट वर्क के दीवाने थे। इस दौरान लगातार मिलते रहने से फिर दोनों के बीच प्रेम हो गया, लेकिन जब बात शादी की आई तो एक्ट्रेस के पिता ने तो स्‍वीकार कर दिया मगर उनकी मां इस रिश्‍ते के खिलाफ थी। मां के इनकार करने के पीछे की सबसे बड़ी वजह जावेद अख्तर का पहले से ही शादीशुदा होना। हालांकि, शबाना आजमी जब जावेद अख्तर की जिंदगी में आई तो हनी ईरानी से उनका रिश्ता टूट गया।

अकसर विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहते है जावेद 

जावेद अख्तर वह लिरिसिस्ट (Lyricist) हैं, जो हमेशा से ही अपनी हर बातों को मुखरता से रखते है। वह अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में आ जाते हैं। लिरिसिस्ट जावेद अख्तर के फिल्‍म करियर की बात करें तो उन्होंने शोले के अलावा दुनिया, खेल, डॉन, जंजीर, मिस्टर इंडिया, नमस्ते लंदन जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी है। उन्हें हिंदी फिल्म जगत में उनके योगदान के लिए फिल्मफेयर, राष्ट्रीय पुरस्कार और साथ ही पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

Javed Akhtar Birthday: 80 की उम्र में भी हैं शब्दों के जादूगर, जिन्होंने बदली हिंदी फिल्मों की दिशा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज मशहूर लेखक, गीतकार और शायर जावेद अख्तर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपनी कलम से हिंदी सिनेमा को एक...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...