back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kangana Ranaut की Emergeny को सेंसर बोर्ड से नहीं मिली हरी झंडी, एक्ट्रेस को मिल रही जान से मारने की धमकी

Kangna Ranaut का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस ने बताया है कि फिल्म का सर्टिफिकेशन रोक दिया गया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस Kangana Ranaut की फिल्म Emergency बस रिलीज़ होने ही वाली थी कि उसका सर्टिफिकेशन रोक दिया गया। Censor Board ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया है। आपको बता दें कि किसी भी फिल्म की रिलीज़ के लिए ये ज़रूरी है कि उसके पास सेंसर बोर्ड का सर्टिफिकेशन हो। Emergency में कंगना रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री Indira Gandhi का किरदार निभाया है। फिल्म को Kangana Ranaut ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया है। हालांकि, फिल्म की रिलीज पर एक बार फिर तलवार लटकती नज़र आ रही है।

कंगना रनौत ने शेयर किया वीडियो 


कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस ने बताया है कि, सीबीएफसी से उनकी फिल्म क्लियर होने के बाद भी सर्टिफिकेट देने पर रोक लगा दी गई है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘कई तरह की अफवाहें उड़ रही है कि हमारी फिल्में इमरजेंसी को सर्टिफिकेट मिल गया है, यह सच नहीं है। असल में हमारी फिल्म क्लियर हो गई थी, लेकिन सर्टिफिकेट रोक लिया गया है। हमें जान से मारने की धमकियां भी मिल रही है।

सेंसर बोर्ड को दिया गया था नोटिस


फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद शिरोमणि अकाली दल ने सेंसर बोर्ड को नोटिस भेजा था। इस नोटिस में यह आरोप लगाया गया था कि, ‘फिल्म के ट्रेलर में गलत ऐतिहासिक तथ्य दिखाया जा रहा है इस तरह से सिख समुदाय को भी गलत दिखाया जा रहा है। ऐसे में न केवल पंजाब में बल्कि समाज में नफरत को बढ़ावा मिलेगा।’

विशाक नायर को मिली जान से मारने की धमकी


फिल्म ‘इमरजेंसी’ के एक्टर विशाक नायर को जान से मारने की धमकी मिल रही है। एक्टर के रोल को लेकर कन्फ्यूजन की वजह से ऐसा हो रहा है। वह फिल्म में जनरल सिंह भिंडारवाले का किरदार नहीं बल्कि संजय गांधी का किरदार निभा रहे हैं। एक्टर ने खुद इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दी है। विशाक नायर ने बताया, ‘मैं फिल्म में संजय गांधी का किरदार निभा रहा हूं। आपको एक बार फैक्ट चेक कर लेना चाहिए।’ 

कब रिलीज होने वाली थी फिल्म 


फिल्म ‘इमरजेंसी’ 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी रिलीज की डेट करीब आते ही इसे बैन करने की मांग उठने लगी। फिल्म में कंगना रनौत इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आ रही हैं। इसके अलावा कई और कलाकार हैं जो अहम भूमिका निभा रहे हैं जिनमें श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी और सतीश कौशिक शामिल हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

शाहिद कपूर की O Romeo पर सेंसर बोर्ड ने लगाए कट, हटाए गए हिंसात्मक दृश्य

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ आज13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...