back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bajrangi Bhaijaan के सीक्वल पर Kabir Khan का अनोखा बयान, कहा- पूरी हो गई ‘मुन्नी’ की कहानी

सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को लोगों ने काफी पसंद किया था और कई दिनों से इसके सीक्वल की खबर आ रही है। वहीं, अब फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 2015 में रिलीज हुई कबीर खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ ने लोगों के दिलों में राज किया इस फिल्म में सलमान खान मुख्य किरदार में थे। फिल्म की कहानी एक पाकिस्तानी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जिसका नाम मुन्नी होता है। वो भारत में गलती से आ जाती है। और भारत से पाकिस्ता जाने तक के उसके सफर की दिखाया गया है। बॉस ऑफिस पर भी फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की थी। उसके बाद से ही फैंस इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अब इस फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने बताया है की इसका सीक्वल आएगा या नहीं।

पहली कहानी खत्म हो गई

कुछ दिन पहले ही कबीर खान ने कनेक्ट सिने’ के साथ एक इंटरव्यू में ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल को लेकर कहा कि बजरंगी सच में एक आइकॉनिक किरदार है और वह जहां भी जाते हैं, लोग उनसे अक्सर कहते हैं कि वे उस किरदार को फिर से बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं।उन्होंने आगे कहा फिल्म में के पार्ट में भारत में खोई हुई पाकिस्तानी लड़की मुन्नी के ऊपर निर्धारित थी। और उसके घर वापस आने के बाद इस कहानी का भी अंत हो जाता है। और अगर इस कहानी को आगे बढ़ाना होगा तो कुछ अच्छा जबरदस्त आईडिया की जरूरत होगी जो फिलहाल नहीं है।

सलमान खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर हो सकती है फिल्म

इसके आगे डायरेक्टर ने स्क्रिप्ट पर भी बात कहा-अगर आप मुझसे पूछें कि क्या कोई स्क्रिप्ट तैयार है, तो नहीं। हां आइडिया हो सकता है और बजरंगी को आगे ले जाने के कई दिलचस्प तरीके हैं। यह एडवेंचर्स ऑफ बजरंगी और चांद नवाब हो सकता है, लेकिन अभी स्क्रिप्ट हमारे पास कुछ नहीं है। हालांकि उनके इस जवाब से ये तो साफ हो गया की फिलहाल नहीं लेकिन शायद कुछ साल बाद फिल्म का सीक्वल बने।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता सलीम की सेहत की जानकारी लीक होने पर भड़के सलमान खान, लीलावती अस्पताल के डॉक्टर से नाखुश

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...