back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Anant-Radhi की शादी में परफॉर्म करेंगे Justin Bibe; 83 करोड़ रुपए फीस, कॉन्सर्ट में शामिल होने को लाखों का टिकट

अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की ग्रैंड वेडिंग के नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। कपल के संगीत फंक्शन में चार चांद लगाने के लिए पॉप सिंगर जस्टिन बीबर मुंबई पहुंचे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट (Anant Ambani and Radhika Merchant) की शादी इस साल की सबसे बड़ी शादी होने वाली है। इस ग्रैंड वेडिंग की झलक देखने के लिए हर कोई बेताब है। कपल की शादी में चार चांद लगाने के लिए जस्टिन बीबर (Justin Biber) मुंबई पहुंच चुके हैं। बता दें, यह दूसरा ऐसा मौका होगा जब जस्टिन बीबर इंडिया आ रहे हैं और मुंबई में अपनी परफॉर्मेंस देने वाले हैं। जस्टिन बीबर अपने एक कंसर्ट के लिए करोड़ों रुपए की फीस लेते हैं और उनके कंसर्ट की एक टिकट लाखों रुपए की होती है। राधिका और अनंत अंबानी (Radhika and Anant Ambani) की शादी में परफॉर्म करने के लिए पॉप सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Biber) 83 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं।

View this post on Instagram

इंटरनेशनल स्टार्स भी होंगे मौजूद

अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की संगीत सेरेमनी 5 जुलाई को सेलिब्रेट की जाएगी। इस दौरान जस्टिन बीबर अपनी शानदार परफॉर्मेंस से फंक्शन में चार चांद लगाएंगे। जस्टिन बीबर के अलावा इस ग्रैंड वेडिंग में इंटरनेशनल स्टार्स एडेल, ड्रेक और लाना डेल रे से बातचीत चल रही है। हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल इनफॉर्मेशन अभी नहीं आई है।

पहले प्री-वेडिंग में बॉलीवुड सितारों ने दिखाया था जलवा

अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट के पहले प्री- वेडिंग फंक्शन में सितारों का मेला लगा था। इस दौरान रिहाना, दिलजीत दोसांझ, अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल और बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने फंक्शन में चार चांद लगाया था। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट का पहला वेडिंग फंक्शन जामनगर में सेलिब्रेट किया गया था। यह एक पहला ऐसा मौका था जब तीनों खान सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान ने स्टेज पर एक साथ परफॉर्मेंस दी थी।

मामेरू रस्म से शुरू हुआ फंक्शन

अंबानी परिवार आज अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी का पहला फंक्शन सेलिब्रेट कर रहे हैं। बता दें कि, मामेरू रस्म गुजराती ट्रेडीशन का हिस्सा है जिसमें मामा दुल्हन के लिए मिठाइयां और गिफ्ट लेकर आते हैं। इस फंक्शन में जान्हवी कपूर और कई कलाकार शामिल हुए हैं। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी 12 जुलाई को हो जाएगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

उदयपुर में चार दिवसीय शाही वेडिंग का आगाज़,ग्लैमर से सजी नेत्रा-मंटेना और वामसी गदिराजू की शादी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। झीलों की नगरी उदयपुर इन दिनों एक भव्य विश्वस्तरीय शाही शादी के कारण अंतर्राष्ट्रीय सुर्खियों में है। जहां टेक इनोवेशन की...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...