back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kajal Aggarwal Birthday: बैकग्राउंड डांसर से शुरुवात कर ऐसे मिली कामयाबी, जानिए एक्ट्रेस से जुड़े अनोखे किस्से

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में एक काजल अग्रवाल, जिन्होनें बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर नाम कमाया। आज एक्ट्रेस के जन्मदिन पर कुछ खास बातें जानते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फेमस अभिनेत्री काजल अग्रवाल जिसकी आज साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में गिनती होती है एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में देनेवाली एक्ट्रेस ने साउथ के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया, जहां वे अपने दमदार एक्टिंग और खूबसूरती से ‘सिंघम’, ‘स्पेशल 26’ और ‘दो लफ्जों की कहानी जैसी फिल्मों में अपने नाम का डंका बजवाया तो वही हॉटनेस से इन फिल्मों के जरिए पाया बड़ा मुकाम, आज एक्ट्रेस के जन्मदिन पर जानेगें उनके जीवन से जुड़े कुछ अनसुने किस्सों के बारे में जिसे बहुत कम लोग ही जानते है । 

ऐसे की करियर की शुरुआत 

अपनी दमदार एक्टिंग और हॉटनेस से सभी को अपना दीवाना बनाने वाली काजल आज अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है, इस मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। बता दे, 19 जून 1985 को मुंबई में काजल का जन्म हुआ था। उन्होनें सेंट एनी हाई स्कूल से पढ़ाई कर केसी कॉलेज मुंबई से अपनी ग्रेजुएशन मास मीडिया स्ट्रीम में पूरी की। उसके बाद एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी। जिसमें वह फिल्म ‘क्यूं हो गया ना’ में बतौर बैकग्राउंड डांसर नजर आई थीं। इस रोमांटिक ड्रामा में विवेक ओबरॉय और ऐश्वर्या राय के किरदार की बहन के रूप में नजर आई थीं। यह उनकी पहली फिल्म में एक छोटा सा सपोर्टिंग रोल था। और वही एक्ट्रेस का कहना भी है कि वे हिंदी फिल्में तो करती ही रहेंगी, लेकिन तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करना कभी नहीं छोड़ सकती। क्योंकि यहीं से उनके करियर की शुरुआत हुई थी।

अपनी पहली तेलुगू सिनेमा में फिल्म ‘लक्ष्मी कल्याणम’ में कल्याण राम के अपोजिट काजल ने डेब्यू किया था। जहां काजल को पहली सफलता तेलुगु मूवी ‘चंदामामा’ से मिली। इसके बाद साल 2009 में आई फिल्म ‘मगाधीरा’ ने उन्हें तेलुगु सिनेमा में पहचान दिलाई, वही बॉलीवुड में काजल को अजय देवगन के साथ फिल्म सिंघम में काम करने का मौका मिला। जो हिट भी हुई लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। सिंघम के बाद अगला प्रोजेक्ट मिलने में देरी होने से काजल सफल नहीं हुईं।

काजल अग्रवाल का नाम कई विवादों से भी जुड़ा, जिसमें साल 2014 में एफएचएम मैगजीन के लिए एक टॉपलेस फोटोशूट एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर छा गई। हालांकि, एक्ट्रेस के अनुसार, उन्होनें ऐसा कोई फोटोशूट कराया ही नहीं था। उनका कहना था कि उनकी फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है। वहीं बॉलीवुड फिल्म ‘दो लफ्जों की कहानी’ में काजल और रणदीप हुड्डा का लिपलॉक सीन था। जिसमें एक खबर के अनुसार, इस बारे में काजल को पहले से पता नहीं था, और रणदीप हुड्डा ने उन्हें अचानक किस कर लिया था। जिससे काजल नाराज हो गई थीं। बाद में फिल्ममेकर्स के काफी मनाने के बाद एक्ट्रेस का गुस्सा शांत हो पाया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

श्रीवल्ली आज बनेंगी विजय की दुल्हनिया, अंगारों पर डांस से लूटी महफिल सासू मां ने दिया खास तोहफा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री से आज सबसे बड़ी और दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सुपरस्टार...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...