back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देवप्रयाग में स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सोमवती अमावस्या पर संगम और रामकुंड पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान नई टिहरी, 12 अप्रैल (हि.स.)। कुंभ नगरी देवप्रयाग में सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कुंभ के दौरान सोमवती अमावस्या पर्व पर पूरे दिन संगम पर स्नान और पूजा के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सोमवती अमावस्या पर्व पर अलकनंदा-भागीरथी संगम तट तथा भगवान राम की तपस्थली रामकुंड पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। तड़के चार बजे से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। पर्व स्नान में इस बार युवाओं की काफी संख्या नजर आई। सूर्योदय से पहले बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने पर्व स्नान कर संतान की दीर्घायु तथा आरोग्य के लिए संगम के निकट स्थित प्राचीन पीपल वट का पूजन किया। पीपल में भगवान विष्णु का वास मानते महिला श्रद्धालुओं ने दीप और तने पर कच्चा सूत का धागा बांधा। उधर, देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर गंगा तट स्थित भगवान की तपस्थली रामकुंड में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पर्व स्नान को पहुंचे। उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न भागों से श्रद्धालु गंगा स्नान पूजन व दान के लिए देवप्रयाग पहुंचे। प्राचीन श्रीरघुनाथ मंदिर में पूरे दिन स्थानीय तीर्थ पुरोहित समाज सहित विभिन्न स्थानों से आये श्रद्धालुओं का दर्शन पूजन को आना जारी रहा। कोरोना पर आस्था भारी पड़ती दिखी। पुलिस बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं से लगातार मास्क लगाने की अपील करती रही। कोलकाता से आये श्रद्धालुओं ने कोटी गांव में सौ क्विंटल से अधिक का राशन जरूरतमंद लोगों में बांटा गया। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/

Advertisementspot_img

Also Read:

तौलिए पर क्यों बनी होती है ये लाइन, सिर्फ डिजाइन ही नहीं खास है इसका मतलब

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टॉवल एक ऐसी चीज है जो हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर इसकी बनावट की बात की...
spot_img

Latest Stories

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵