back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कंगना रनौत ने प्रियंका गांधी को दिया Emergency देखने का न्योता, मिला ये जवाब

एक्‍ट्रेस कंगना रनौत निर्देशित फिल्म 'इमरजेंसी' को सीबीएफसी से हरी झंडी मिल गई है। अब यह फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं कंगना रनौत ने फिल्‍म को लेकर कई बातें कही।

नई दिल्‍लीरफ्तार डेस्क। एक्‍ट्रेस कंगना रनौत निर्देशित फिल्म ‘इमरजेंसी’ कई अड़चनों के बाद आखिरकार अब रिलीज होने जा रही है। कई महीनों के संघर्ष के बाद इस फिल्‍म को सीबीएफसी से हरी झंडी मिल गई है। अब यह फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कंगना ने बताया कि उन्होंने संसद में प्रियंका गांधी से कहा था कि उन्हें इमरजेंसी देखनी चाहिए। कंगना ने बताया कि प्रियंका ने उनसे बेहद शालीनता से बात की और कहा था कि हो सकता है कि उन्हें फिल्म देखनी चाहिए। कंगना रनौत ने फिल्म निर्माण के दौरान आई परेशानियों को लेकर भी बात की।

फिल्म ‘इमरजेंसी’ 1975 से 1977 तक तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए 21 महीने के आपातकाल पर बनी है। इस फिल्‍म को रिलीज से पहले खासकर 2024 में कई तरह की अड़चनों का सामना करना पड़ा। इसे पहले 6 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। तब इसे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से मंजूरी प्रमाण पत्र नहीं मिल सका था। 

जानिए क्‍या कहा कंगना ने 



रिलीज डेट मिलते ही कंगना अब फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। उन्होंने अपनी फिल्म को सिनेमाघरों तक लाने के लिए आने वाली चुनौतियों को याद करते हुए बताया कि संघर्ष काफी लंबा रहा, इसका सफर आसान नहीं था। कई मुश्किलें सामने थीं। फिल्म के हर एक पहलू की जांच हुई है। हमें अपने संविधान, देश और सेंसर बोर्ड पर बहुत भरोसा है। तमाम बाधाओं को पार करते हुए आखिरकार हम यहां तक पहुंच गए हैं। इस फिल्म को दुनिया को दिखाने का बेसब्री से इंतजार है। 

सिख संगठनों से भी मिली थी आलोचना



इस फिल्म को कुछ सिख संगठनों की ओर से भी आलोचना मिली थी। जिसमें कथित तौर पर इसकी रिलीज पर आपत्ति जताई गई थी। फ‍िल्‍म निर्माताओं पर तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्‍तुत करने का आरोप लगा था। 

क्या यह कभी रिलीज होगी ?



कंगना ने अपने संघर्ष को याद करते हुए कहा कि “मुझे नहीं पता था कि इस फिल्म को बनाते समय मुझे इतनी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। सबसे बड़ा संघर्ष यह रहा कि कोई भी इस फिल्म की रिलीज को लेकर आश्वस्त नहीं था। हमेशा दिमाग में रहता था कि यह फ‍िल्‍म कभी रिलीज होगी भी या नहीं? “गौरतलब है कि कंगना की ‘इमरजेंसी’ का निर्माण जी स्टूडियो और मणिकर्णिका फिल्म्स ने किया है। इस फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े और दिवंगत सतीश कौशिक ने अभिनय किया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Kangana Ranaut ने इस प्रकार दर्शकों पर चलाया अपना जादू, ये रही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) भारतीय सिनेमा की सबसे प्रभावशाली एक्ट्रेस हैं। उनका जन्म 23 मार्च 1987 को हिमाचल प्रदेश के...
spot_img

Latest Stories

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵