back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कन्नड़ एक्ट्रेस शोभिता शिवन्ना का हुआ निधन, हैदराबाद के घर में मिला शव

साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस शोभिता शिवन्ना को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। काम उम्र में ही एक्ट्रेस ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। साउथ इंडस्ट्री से निराश करने वाली खबर सामने आ रही है जिसमें शोभिता शिवन्ना ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस के अचानक में चले जाने की वजह से हर कोई हैरान है। बता दें कि, एक्ट्रेस अपनी हैदराबाद वाले घर में मृत पाई गईं। एक्ट्रेस के निधन के बाद से ही साउथ इंडस्ट्री में शोक का माहौल है।

पुलिस कर रही है जांच पड़ताल 

एक्ट्रेस के निधन को लेकर पुलिस भी जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारी ने ANI को जानकारी देते हुए की को बताया कि, ‘कन्नड़ अभिनेत्री शोभिता शिवन्ना अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। उन्होंने कथित तौर पर पीएस गाचीबोवली की सीमा के भीतर कोंडापुर में अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।’ अभिनेत्री के शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेजा गया है। एक्ट्रेस की इतनी दुखद मौत का कारण अभी सामने नहीं आया है।

फिल्म और सीरियल में कर चुकी हैं काम

शोभिता शिवन्ना साउथ इंडस्ट्री की सुपरहिट एक्ट्रेस थीं जिन्होंने सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसके अलावा एक्ट्रेस ने गालिपटा और मंगला गौरी जैसे कई सुपरहिट टीवी सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं।

शोभिता ने कब किया था डेब्यू

शोभिता शिवन्ना को बचपन से ही मनोरंजन जगत से प्यार था। एक्ट्रेस का जन्म 23 सितंबर 1992 को बेंगलुरु में हुआ था।एक्ट्रेस ने बेंगलुरु में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से फैशन डिजाइनिंग की डिग्री भी हासिल की हुई है। शोभिता ने 2015 में कन्नड़ फिल्म ‘रंगी तरंगा’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म उनके करियर की सुपरहिट फिल्म रही इसके बाद उन्होंने यू-टर्न, केजीएफ: चैप्टर 1 और केजीएफ: चैप्टर 2 के साथ साथ सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

सोशल मीडिया पर रहती थीं एक्टिव

सोशल मीडिया पर शोभिता काफी एक्टिव रहती थीं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फ्रेंड्स के साथ अपनी पर्सनल लाइफ की तस्वीर और वीडियो शेयर करती रहती थीं। एक्ट्रेस के निधन के बाद उन्हें उनके फैंस सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से लेकर आज तक कई एक्ट्रेसेस आईं जिहोंने अपनी एक्टिंग का जादू ऐसा चलाया की लोग...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵