back to top
19.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से कूदने वाली लड़की की मौत

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से गुरुवार सुबह छलांग लगाने वाली 20 साल की एक लड़की की गुरुवार रात लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कथित तौर पर सुनने और बोलने में अक्षम लड़की प्लेटफॉर्म नंबर 2 से मेट्रो स्टेशन की दीवार पर चढ़ गई थी। सुरक्षा कर्मचारियों और पुलिस ने उसे शांत करने की कोशिश की थी, लेकिन वह अचानक किनारे से कूद गई। लड़की को पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आईं। उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। उसका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने पुलिस को बताया था कि वह स्टेंट लगाने के लायक नहीं है और उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने पहले कहा था, उसके माता-पिता को सूचित कर दिया गया है। उसके पैर और हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। घटना सुबह 7.30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर हुई। उसके खुदकुशी जैसा कदम उठाने के पीछे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...