back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर कार्तिक आर्यन ने दिया बयान

मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। फिल्म भूल भुलैया 2 के लिए चर्चा में रहने वाले एक्टर कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अमेरिकी गायक-गीतकार एरियाना ग्रांडे की तुलना अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन से कर दी है। फिल्म भूल भुलैया 2 के प्रचार के दौरान यूट्बर और हास्य कलाकार तन्मय भट के साथ जब कार्तिक आर्यन बात कर रहे थे, तो बातों बातों में एक्टर को ऐश्वर्या राय की एक तस्वीर दिखाई गई। तस्वीर को देखकर तन्मय ने कहा, ओह ठीक है, ऐश्वर्या एरियाना ग्रांडे की तरह दिखती है, जिस पर कार्तिक ने जवाब दिया, बल्कि, एरियाना ग्रांडे ऐश्वर्या राय की तरह दिखती है। सोशल मीडिया पर इसी बात-चीत का एक वीडियो वायरल हो गया है। इसके बाद फैंस और यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लोगों ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में जाकर कार्तिक की विचारधारा का समर्थन किया। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, बिल्कुल हां!! और हालांकि मैं एरियाना को पसंद करती हूं, लेकिन उनकी तुलना देवी ऐश्वर्या राय बच्चन से नहीं की जा सकती। एक अन्य यूजर ने इंटरव्यू की क्लिप शेयर करते हुए कहा, कार्तिक आर्यन ने कहा कि ऐश्वर्या राय एरियाना की तरह नहीं दिख रही हैं बल्कि एरियाना ऐश्वर्या की तरह दिख रही हैं। खैर बता दे वर्तमान में एक्ट्रेस ऐश्वर्या इस समय अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ फ्रेंच रिवेरा शहर में हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन, जो कि कान्स फिल्म फेस्टिवल में वर्षों से नियमित रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। इस बार 75 वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जहाँ उन्हें ब्लैक-फ्लोरल गाउन पहने देखा गया। –आईएएनएस पीटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵