back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केजीएफ 2 के निर्देशक प्रशांत नील ने शेयर किया अपनी फिल्मों का कोलाज पोस्टर

बेंगलुरु, 22 मई (आईएएनएस)। सुपरहिट फिल्म केजीएफ: चैप्टर 2 के निर्देशक प्रशांत नील ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक कोलाज पोस्टर ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दर्शकों और फिल्म प्रेमियों को आश्चर्य हो रहा है कि स्टार निर्देशक ने अपने पोस्टर के माध्यम से क्या संदेश दिया है। प्रशांत नील ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उनके तीन प्रोजेक्ट्स की कोलाज फोटो है। केजीएफ: चैप्टर 2 और उनकी आने वाली फिल्में सालार प्रभास के साथ और एनटीआर-31 जूनियर एनटीआर के साथ। होम्बले फिल्म्स के निर्माता विजय किरागंदूर का यह बयान कि केजीएफ: चैप्टर 3 में हॉलीवुड जैसे सुपरहीरो होंगे। फैंस यह भी अंदाजा लगा रहे हैं कि, तीनों फिल्मों के किरदार एक वक्त पर आपस में जुड़ जाएंगे। फैंस आगे अनुमान लगा रहे हैं कि केजीएफ 2 में रॉकी भाई और प्रभास के किरदार की मुलाकात आने वाली फिल्म सालार में होगी। प्रशंसक यह भी अनुमान लगा रहे हैं कि बघीरा में जिस चरित्र के लिए प्रशांत नील ने पटकथा लिखी है, वह भी आगामी महत्वाकांक्षी परियोजना का हिस्सा होगा। हालांकि, प्रशांत नील ने इस संबंध में किसी भी टिप्पणी और अटकलों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। –आईएएनएस पीटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵