back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रीवा में नाबालिग दो बहनों से सामूहिक दुष्कर्म

रीवा, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में मेला देखकर लौट रही नाबालिग दो बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित किशोरियों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला चोरहटा थाना क्षेत्र का है, यहां की दो किशोरियां जो बहनें भी हैं और उनकी उम्र 15 व 16 साल है, अपने परिजनों के साथ बैजनाथ गांव मेला देखने गई थी। बुधवार की रात को लौटते समय उन्हें कुछ लोगों ने घेर लिया। परिजनों से मारपीट कर खदेड़ दिया और किशोरियों को जंगल की तरफ ले गए, उनसे सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया है कि पीड़ित किशोरियों ने अपने परिजनों के साथ आपबीती सुनाई और रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़ितों ने बताया है कि मेला से ही आरोपी उनका पीछा कर रहे थे। मौका पाते ही उन्होंने अपने इरादों को अंजाम दिया। रीवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने आईएएनएस को बताया है कि बुधवार की रात को मेला से लौटते आरोपियों ने हरकत को अंजाम दिया। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। वर्मा ने आगे बताया कि, आरोपियांे के साथ पीड़ित किशोरियों का रिश्ते का नाबालिग भाई भी था, मगर वह गलत हरकत में शामिल नहीं था, उससे पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली। –आईएएनएस एसएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵