Kriti Sanon ने बॉयफ्रेंड कबीर बहिया की तस्वीर पर किया रिएक्ट, फैंस बोले- कब होगी ऑफिशल अनाउंसमेंट?

सोशल मीडिया पर कृति सनोन ने बॉयफ्रेंड कबीर बहिया की तस्वीर पर रिएक्ट किया है। वहीं, फैंस भी एक्ट्रेस के रिएक्शन के बाद मजे लेते नजर आ रहे हैं।

1
Kriti Senon Relationship
Kriti Senon Relationship

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kriti Sanon और कबीर बहिया के रिलेशनशिप की खबरें लंबे समय से सामने आ रही हैं। ये अफवाहें तब शुरू हुई थी जब कृति और कबीर ग्रीस में हॉलीडे मना रहे थे। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी इसके बाद तरह-तरह की बातें बनने लगी और रिलेशनशिप की खबरें सामने आने लगी। वहीं, अब कृति ने कबीर बहिया की एक तस्वीर पर अपना रिएक्शन दिया है जिससे फैंस के बीच में हलचल बढ़ गई है।

View this post on Instagram

कपल के सोशल मीडिया पर फैंस की नजर

कृति सनोन और कबीर बहिया के पोस्ट पर फैंस की कड़ी नजर बनी हुई है। कबीर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ग्रीस से एक सन किस्ड तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर पर कृति ने लाइक रिएक्शन दिया है। रिएक्शन को फैंस ने तुरंत नोटिस किया है।

यूजर्स ले रहे हैं मजे 

कबीर बहिया की इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड है। एक यूजर ने लिखा है, ऑफिशल अनाउंसमेंट कब तक होगी ?’ दूसरे यूज़र ने लिखा है, ‘रिलेशनशिप के बारे में बताएं।’ तीसरे यूज़र ने लिखा है, ‘कबीर आप बहुत लकी हैं।’ अन्य यूसर्स कपल के रिश्ते के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

कृति की वीडियो पर कबीर ने किया था कमेंट

इससे पहले कबीर बहिया ने कृति सनोन की डांस परफॉर्मेंस वीडियो पर कमेंट किया था। कबीर ने लिखा था, ‘मैं मर चुका हूं।’ इसके साथ उन्होंने एक स्माइली इमोजी भी लगाया था। इसके बाद कृति सनोन ने भी कबीर के इस कमेंट को लाइक किया था।

कृति सनोन का वर्क फ्रंट

कृति सनोन के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखरी बार फिल्म ‘क्रू’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में तब्बू और करीना कपूर भी एक्ट्रेस के साथ अहम भूमिका में थीं। इसके अलावा कृति सनोन अपने न्यू प्रोजेक्ट फिल्म ‘दो पत्ती’ और ‘तेरे इश्क में’ नजर आने वाली हैं।