back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ललित मोदी ने गर्लफ्रेंड के साथ पोस्ट किया वीडियो, सुष्मिता सेन से ब्रेकअप पर लगाई मुहर

आईपीएल के फाउंडर और पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने अभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसा कुछ ऐलान किया है जिससे अब ललित मोदी और सुष्मिता सेन के बीच ब्रेकअप की खबरों के अफवाहों का बाजार गर्म हो चला है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल के फाउंडर और पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने वेलेंटाइन डे के मौके पर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्‍होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर नई गर्लफ्रेंड के साथ एक रोमांटिक पोस्ट किया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। इस पोस्‍ट के बाद से यह दावा किया जा रहा है कि अब ललित मोदी और सुष्मिता सेन के बीच ब्रेकअप हो चुका है। हालांकि अपनी पोस्‍ट में मोदी ने अपनी नई लाइव पार्टनर का नाम नहीं बताया है।

कैप्‍शन में लिखा – हम रिलेशनशिप में हैं 

ललित मोदी ने अपनी पोस्ट में नई गर्लफ्रेंड के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी इस नई साथी का नाम नहीं बताया। दोनों की एकसाथ कई फोटोज शेयर की गई हैं। इस पोस्‍ट में मोदी ने लिखा कि ’25 साल की दोस्ती अब रिश्ते में बदल गई है। मैं भाग्यशाली रहा। वैसे दो बार भाग्य ने साथ दिया है, क्‍योंकि ऐसा दो बार हुआ। आप सभी लोगों को हैप्पी वेलेंटाइंस डे।’ इस कैप्शन के साथ उन्होंने वीडियो क्लिप में कई तस्वीरें शेयर की हैं। कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर ललित मोदी की यह पोस्ट वायरल हो गई। कुछ यूजर्स ने जहां उन्‍हें बधाइयां दीं तो कुछ ने सवाल भी पूछे। 

पहली पत्‍नी मीनल की कैंसर से हुई थी मौत 

गौरतलब है कि साल 1991 में ललित मोदी ने मीनल मोदी से शादी की थी। बाद में कैंसर की बीमारी के कारण साल 2018 में मीनल की कैंसर के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद ललित मोदी और सुष्मिता सेन के बीच अफेयर की खूब चर्चा रही। सुष्मिता के साथ प्‍यार में पड़ने की न्‍यूज खुद ललित मोदी ने शेयर की थी। 

सुष्मिता के साथ भी फोटोज शेयर कर किया था रिलेशनशिप का ऐलान 

ललित मोदी ने जिस तरह से नई गर्लफ्रेंड के साथ अपने रिलेशनशिप का ऐलान किया है, ठीक ऐसे ही 3 साल पहले 2022 में भी उन्‍होंने सुष्मिता सेन के साथ फोटोज शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप का ऐलान किया था। उन्होंने मालदीव में छुट्टियां मनाते हुए अपनी फोटोज शेयर किए थे। अब नई गर्लफ्रेंड मिलने के बाद माना जा रहा है कि सुष्मिता सेन के साथ उनका ब्रेकअप हो गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

2026 बनेगा इश्क का साल, रणबीर-आलिया से शाहिद तक, रोमांटिक फिल्मों की लंबी कतार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रोमांटिक फिल्मों के शौकीनों के लिए साल 2026 बेहद खास साबित होने वाला है। इस साल बॉलीवुड बड़े पर्दे पर प्यार,...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...