back to top
32.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऑस्कर में जाने वाली दो फिल्मों ने क्रिएट किया कन्फ्यूजन, फिल्म फेडरेशन ने किया क्लियर

ऑस्कर में जाने वाली दो फिल्म 'लापता लेडीज' और 'वीर सावरकर' को लेकर कन्फ्यूजन बनी हुई थी। अब फिल्म फेडरेशन ने मामला क्लियर कर दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर की लिस्ट में शामिल हो गई है। वहीं, Randeep Hooda की फिल्म ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ को लेकर गुड न्यूज सामने आई थी। हालांकि, इस खबर में कितनी सच्चाई है यह किसी को नही पता। किसी भी देश की तरफ से एक फिल्म Oscar के लिए नॉमिनेट की जाती है। अब फैंस इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं की फिल्म ‘लापता लेडीज’ और फिल्म ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ में से कौन सी फिल्म ऑस्कर में जाएगी।

लापता लेडीज का ऑस्कर में जाना कंफर्म

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने ऑस्कर के लिए ‘लापता लेडीज’ को चुन लिया है। इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी हो चुकी है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स में से एक संदीप सिंह ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया था। संदीप सिंह ने लिखा, ‘इस उल्लेखनीय सराहना के लिए Film Federation of India का धन्यवाद। ये सफर अविश्वसनीय रहा है और हम उन सभी के बहुत आभारी हैं जिन्होंने इस सफर में हमारा साथ दिया।’ संदीप की इस पोस्ट को देखने बाद फैंस कन्फ्यूज हो गए हैं।

फिल्म फेडरेशन ऑफ़ इंडिया ने किया क्लियर 

फिल्म फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के प्रेसिडेंट रवि कोट्टाकरा ने इस मामले को एक इंटरव्यू के दौरान क्लियर किया है। उन्होंने मुस्कुराते हुए बताया, सावरकर के मेकर्स को कोई गलत कम्युनिकेशन प्राप्त हुआ है। मैं इसे लेकर एक स्टेटमेंट भी जारी करूंगा। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से ऑफिशियली सिर्फ ‘लापता लेडीज’ को ही भेजा गया है।’

क्या ऑस्कर में जाएगी रणदीप हुड्डा की फिल्म

रणदीप हुड्डा और फिल्म के अन्य प्रोड्यूसर्स ने फिल्म ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ के ऑस्कर में जाने को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 29 फिल्मों में से सिर्फ एक फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर में जाने के लिए चुना है। इन 29 फिल्मों की लिस्ट में रणदीप हुड्डा की फिल्म भी शामिल है इसलिए यह कंफ्यूजन हुई थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां दुनिया भर की फिल्मों को कलाकारों को इस समारोह में सम्मानित किया गया, वहीं श्रद्धांजलि...
spot_img

Latest Stories

PPF में हर साल ₹50,000 जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न? 15 साल बाद बन जाएगा लाखों का फंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...

CBSE 10th-12th Result 2026: इस दिन जारी होगा 10वीं-12वीं क्लास का रिजल्ट, इस लिंक पर क्लिक कर जानें परिणाम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵