back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिना ऑडिशन दिए Varsha Usgaonkar को मिला था शो महाभारत, बस शूटिंग देखने गई थीं एक्ट्रेस

आज एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी जिंदगी के एक दिलचस्प किस्से के बारे में जानेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। आज के मुकाबले देखा जाए तो पिछले समय में मनोरंजन का तरीका कुछ और ही था। आज लोग घर बैठकर ओटीटी प्लेटफॉर्म या फिर यूट्यूब पर अपना मनोरंजन कर सकते हैं। लेकिन 80 के दशक में दूरदर्शन मात्र एक ऐसा चैनल था जो लोगों का मनोरंजन करता था। दूरदर्शन चैनल पर आने वाला महाभारत एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर के लिए बहुत खास रहा है। महाभारत की शूटिंग देखने गई एक्ट्रेस को बिना ऑडिशन दिए ही यह शो मिल गया था।

महाभारत में मिला था ये किरदार

वर्षा उसगांवकर का जन्म 28 फरवरी 1967 में हुआ था। एक्ट्रेस ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत मराठी फिल्म जम्मत से की थी। इसके बाद वह बीआर चोपड़ा के पौराणिक सीरियल महाभारत में नजर आई थी जिसमें उन्होंने उत्तरा का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस को यह किरदार मिलने के पीछे एक दिलचस्प कहानी है।

महाभारत का सबसे फेमस किरदार 

बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में दिखने वाले सभी किरदारों की अपनी अलग-अलग कहानी है। हालांकि इस शो में उत्तरा का किरदार सबसे ज्यादा फेमस हुआ था जिसे वर्षा उसगांवकर ने निभाया था। बता दें कि, वर्षा ग्लैमर की दुनिया में कई टीवी सीरियल का हिस्सा भी रह चुकी हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने अपने महाभारत कास्टिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया था।

कैसे मिला था उत्तरा का किरदार

वर्षा उसगांवकर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें यह किरदार कैसे मिला था। एक्ट्रेस ने कहा, यह किरदार उन्हें संयोग से मिला था। वह सेट पर शूटिंग देखने गई थी तब अभिमन्यु के किरदार की शूटिंग चल रही थी और उनकी पत्नी का किरदार निभाने के लिए तलाश थी। इसके साथ यह भी शर्त थी की लड़की को शास्त्रीय संगीत नृत्य आता हो।

पैरंट्स ने इस किरदार के लिए कहा था हां 

प्रोडक्शन डिजाइनर गुफी पेंटल ने वर्षा से पूछा था कि क्या वह इस किरदार को निभा सकती हैं ? तो इसके जवाब में वर्षा के पैरंट्स ने तुरंत हां कहा था। इस किरदार को निभाने के लिए वर्ष से ज्यादा उनके माता-पिता भी खुश थे। महाभारत मिलने का दूसरा प्लस पॉइंट यह भी था कि वर्ष को शास्त्रीय नृत्य भी आता था।

एक्ट्रेस ने नहीं दिया था कोई ऑडिशन 

महाभारत में उत्तरा का किरदार निभाने के लिए वर्षा ने कोई ऑडिशन नहीं दिया था। एक्ट्रेस ने इसे लेकर बताया कि एक्ट्रेस ने बिना किसी स्क्रीन टेस्ट के ही अपना रोल फाइनल कर लिया था।

कैसा रहा बॉलीवुड का सफर

बॉलीवुड की बात करें तो वर्षा ने साल 1991 फिल्म ‘दूध का कर्ज’ से हिंदी इंडस्ट्री में कदम रखा था। वर्षा उसगांवकर ने अक्षय कुमार रजनीकांत, नाना पाटेकर, जितेंद्र, जैकी श्रॉफ, मिथुन चक्रवर्ती जैसे बड़े कलाकारों के साथ भी काम किया है। फिल्मों में एक्ट्रेस की किस्मत अच्छी नहीं। इसके बाद उन्होंने साल 2000 में म्यूजिक डायरेक्टर रविशंकर शर्मा के बेटे अजय शर्मा से शादी कर ली थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵