back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में नए सिरे से जांच कराएगी महाराष्ट्र सरकार, BJP विधायक का दावा

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले को लेकर बीजेपी के विधायक ने एक बड़ा दावा किया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में CBI ने भले ही क्लोजर रिपोर्ट सौंप दी हो, लेकिन यह मामला शांत होता दिखाई नहीं दे रहा है। सुशांत सिंह राजपूत की PA दिशा सालियान के मामले को फिर से खोलने के बीच यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है। अब इसपर बीजेपी नेता और विधायक राम कदम ने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार ने ये फैसला लिया है कि, एक बार फिर स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) फिर से सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करेगी। 

स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करेगी

इस मामले में राम कदम ने उद्धव ठाकरे सरकार पर सबूत नष्ट किए जाने का आरोप लगाया है। और साथ ही ये भी बताया, महाराष्ट्र सरकार ने इसपर फैसला लिया है कि, एक बार फिर इस केस की नए सिरे से स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करेगी। BJP विधायक ने उद्धव ठाकरे सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, इन 68 दिनों तक CBI को जांच रिर्पोट नही सौंपी, इससे साफ दिखता है कि आपने सबूत मिटाने की कोशिश की है। और आपको बता दे, हाल ही में इस केस मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल किया है। जिसमें कहा गया है कि अभिनेता की मौत की वजह सुसाइड ही था उन्हें इसके लिए किसी ने नहीं उकसाया।

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को न्याय जरूर मिलेगा-राम कदम

CBI ने सुशांत के पिता के के सिंह की शिकायत के संबंध में पटना में क्लोजर रिपोर्ट पेश की है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि रिया चक्रवर्ती ने उनके बेटे को सुसाइड के लिए उकसाया और 15 करोड़ रुपये भी हड़प लिए। अब यह कोर्ट पर निर्भर है कि वह या तो रिपोर्टों को स्वीकार करें या आगे की जांच का निर्देश दें। उन्होंने कहा- दिशा सालियान मामले की जांच कर रही SIT अब इसे नए सिरे से जांच करेगी। राम कदम ने बताया कि इस मामले को हाल ही में उन्होनें विधानसभा में भी उठाया था। अब शायद इस कदम से सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को न्याय जरूर मिलेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

एकनाथ शिंदे से राज ठाकरे की मुलाकात को लेकर महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, बोले- मैं कल CM से मिल सकता हूं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । राज ठाकरे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से अपनी हालिया मुलाकात को लेकर उठे राजनीतिक कयासों पर साफ प्रतिक्रिया दी है।...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵