back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

March OTT Release: मार्च के महीने में बिल्कुल नहीं होंगे बोर, नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है ये फिल्में

मार्च के महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फूल मनोरंजन कर सकते हैं। इस महीने कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। मार्च के महीने में नेटफ्लिक्स अपने दर्शकों के लिए खास कंटेंट लेकर आ रहा है जिसे खूब इंजॉय किया जा सकता है। इस महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है। इस तरह से फिल्मों और सीरीज के अलग-अलग किरदार लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। 

विद लव मेघन

मेघन मार्कल की सीरीज ‘विद लव मेघन’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 4 मार्च को रिलीज हो रही है। बता दें कि, खुद मेघन मार्कल ने इस सीरीज को बनाया है। यह एक अनस्क्रिप्टेड सीरीज है जिसमें मेघन अपने मेहमानों से बातचीत करती हुई नजर आती है। 

द लियोपार्ड

इटालियन क्लासिक मूवी ‘द लियोपार्ड’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 5 मार्च को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में 20वीं सदी के परिवार के संघर्ष को दिखाया गया है। इस फिल्म का निर्देशन टॉम शैंकलैंड ने किया है। वह इससे पहले कई फेमस टीवी शो जैसे ‘द सप्रेंट’ और ‘रिपर स्ट्रीट’ जैसे शो का हिस्सा रह चुके हैं।

प्लैंकटन 

फिल्म प्लैंकटन नेटफ्लिक्स पर 7 मार्च को रिलीज हो रही है। इस फिल्म की कहानी प्लैंकटन पर आधारित है, जिसका एकमात्र उद्देश्य दुनिया पर अपना नियंत्रण करना है। लेकिन प्लैंकटन की पत्नी उनके प्रयास में बाधा बन जाती है। यह फिल्म बच्चों और परिवार के लिए अच्छा मनोरंजन है।

फॉर्मूला 1

वेब सीरीज फॉर्मूला 1 का सातवां सीजन नेटफ्लिक्स पर 7 मार्च को प्रीमियर किया जाएगा। इस फिल्म की कहानी में ड्राइवर और एक टीम के बीच में कंपटीशन को दिखाया गया है। इस सीरीज में लुईस हैमिल्टन, मैक्स वेरस्टेपेन जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे।

द इलेक्ट्रिक स्टेट

नेटफ्लिक्स पर 14 मार्च को फिल्म ‘द इलेक्ट्रिक स्टेट’ रिलीज हो रही है। इस फिल्म को एंथोनी और जो रूसो ने निर्देशित किया है। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है जिसमें बड़े-बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी एक महिला पर आधारित है जो अपने भाई को ढूंढने के लिए अमेरिका जाती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Ghushkhor Pandit controversy: ‘घूसखोर पंडित’ से पहले ये फिल्में भी रही थी विवादों का हिस्सा, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ ने रिलीज होते ही विवाद खड़ा कर दिया। फिल्म में भ्रष्ट पुलिस अधिकारी की कहानी है, लेकिन...
spot_img

Latest Stories

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵