back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कान पहुंचा मेटा, पैलेस बुल्स में 300 कंटेंट क्रिएटर्स की मेजबानी की

लॉस एंजिलस, 19 मई (आईएएनएस)। फ्रेंच रिवेरा शहर में चल रहे 75वें कान फिल्म महोत्सव ने मेटा ने एंट्री कर ली है। मेटा, जिसे पहले फेसबुक के नाम से जाना जाता था, फेस्टिवल में क्रिएटर्स के लिए रेड कार्पेट तैयार कर रहा है क्योंकि इसने अपने पहले क्रिएटर विला का अनावरण किया है, जो इंस्टाग्राम द्वारा संचालित होगा और प्रतिष्ठित पालिस बुल्स में दो दिनों में 300 कंटेंट क्रिएटर्स को होस्ट करेगा। ईएमईए के लिए निर्माता साझेदारी के निदेशक लुईस होम्स द्वारा लिखित एक ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, विला अनुभवों और नवाचारों के लिए अद्वितीय पहुंच प्रदान करेगा। वैराइटी के अनुसार, कान में मेटा की उपस्थिति अमेरिकी त्योहारों जैसे एसएक्सएसडब्ल्यू और कोचेला में इसी तरह के आयोजनों के बाद हुई। होम्स ने अपनी पोस्ट में लिखा कि इस तरह के प्रमुख इवेंट हमारे ऐप्स पर हर दिन समुदायों और फैंडम को प्रेरित करती हैं, और फिल्म कोई अपवाद नहीं है। हम जानते हैं कि रेड कार्पेट इवेंट हमारे ऐप का उपयोग करने वाले प्रशंसकों के बीच उच्च रुचि उत्पन्न करते हैं, और रचनाकारों से रचनात्मकता को बढ़ाते हैं। वैराइटी में कहा गया है कि मेटा का पालिस बुल्स वेन्यू क्रिएटर्स को मेटा क्वेस्ट 2 और रे-बैन स्टोरीज जैसे हार्डवेयर के साथ अनुभव हासिल करने का मौका देगा। कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, कंपनी वीआर डेमो, ग्लैम टीमों और इंटरैक्टिव फोटो और वीडियो इंस्टॉलेशन की मेजबानी कर रही है। इस बीच, फेस्टिवल को कवर करने के लिए 120 क्रिएटर्स का एक रील स्क्वॉड फॉर्मेट का इस्तेमाल करेगा। –आईएएनएस एमएसबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵