back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Moushumi Chatterjee Birthday: बिना ग्लिसरीन कैमरे के सामने रो देती थीं एक्ट्रेस, जानिए कैसा रहा फिल्मी करियर

मौसमी चटर्जी आज अपना जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर उनके हिंदी सिनेमा के करियर के बारे में जानेंगे।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मौसमी चटर्जी का जन्म 26 अप्रैल 1948 को कोलकाता में हुआ था। एक्ट्रेस ने अपने दमदार अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। पर्दे पर उन्होंने अपने किरदार को जिस तरह निभाया है लोगों ने उन्हें बहुत पसंद भी किया है। मौसमी चटर्जी को लेकर इंडस्ट्री में एक बात खूब चर्चा में थी कि वह बिना ग्लिसरीन के रो देती थीं।

बहुत जल्दी हो गई थी शादी 

मौसमी चटर्जी के पिता सेना में काम किया करते थे। इसके अलावा उनके दादाजी जज रह चुके हैं। एक्ट्रेस की शादी भी बहुत कम उम्र में हो गई थी। जब मौसमी दसवीं क्लास में थी तब उनकी शादी जयंत मुखर्जी से हुई थी। शादी के बाद मौसमी चटर्जी ने करियर के बारे में सोचा जो उस समय बहुत बड़ी बात थी।

दो बेटियों को दिया जन्म

मौसमी चटर्जी ने शादी के बाद दो बेटियों का स्वागत किया। बड़ी बेटी का नाम पायल था और दूसरी का नाम मेघा है। बड़ी बेटी पायल को एक्ट्रेस ने खो दिया है यानी उनका निधन हो गया था। बता दें कि, पायल किसी बड़ी बीमारी का सामना कर रही थीं। बेटी के निधन का दुख आज भी मौसमी चटर्जी याद करती हैं।

मौसमी चटर्जी की डेब्यू फिल्म

मौसमी चटर्जी ने शादी के बाद साल 1967 में बंगाली फिल्म ‘बालिका वधू’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में साल 1972 में फिल्म ‘अनुराग’ से डेब्यू किया। इस फिल्म के बाद उन्होंने कई बड़े-बड़े सितारों के साथ इंडस्ट्री में काम किया। एक्ट्रेस की प्रमुख फिल्मों में अंगूर, मंजिल, रोटी कपड़ा और मकान, प्यासा सावन, घर एक मंदिर जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल है।

बिना ग्लिसरीन रो देती थीं मौसमी

मौसमी चटर्जी का स्टारडम काफी आगे चल दिया था इसके बाद उस समय में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गईं। एक्ट्रेस की एक्टिंग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता था कि वह बिना ग्लिसरीन के रोने वाला सीन कर दिया करती थीं। वह फिल्म की कहानी में इतना खो जाती थीं कि उन्हें ग्लिसरीन की जरूरत नहीं पड़ती थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵