back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी ने खास अंदाज में किया चाची का स्वागत, लोग बोले- वाह

अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी 12 जुलाई को हुई थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी अंबानी चाची राधिका का स्वागत कर रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी 12 जुलाई को हुई थी। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी अंबानी चाची राधिका का स्वागत कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो में पृथ्वी अंबानी की मनमोहन हरकतें लोगों को बेहद पसंद आ रही है। आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी के बेटे पृथ्वी अंबानी खास मौके पर स्मार्ट लग रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस फंक्शन में पृथ्वी अंबानी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं।

View this post on Instagram

पृथ्वी अंबानी का वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नीता अंबानी पृथ्वी अंबानी को स्टेज पर बुलाती हैं। इस दौरान पृथ्वी दौड़े-दौड़े स्टेज पर आते हैं और फिसल कर गिर जाते हैं, लेकिन तुरंत ही खुद को संभाल लेते हैं। इसके बाद पृथ्वी अंबानी इस अंदाज में बात करते हैं जैसे कि कुछ हुआ ही ना हो। पृथ्वी अंबानी अपनी दादी नीता अंबानी से माइक लेकर सभी को ‘जय श्री कृष्ण’ कहते हैं। नन्हे पृथ्वी अंबानी का यह अंदाज लोगों को बहुत पसंद आता है। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है।

सोशल मीडिया पर पृथ्वी अंबानी की तारीफ

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो में नीता अंबानी अपने घर के सबसे छोटे सदस्य से लोगों को मिलवाती हैं। नीता अंबानी अपने पोते पृथ्वी को पुकारती हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद पृथ्वी अंबानी की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अंबानी परिवार के संस्कार।’ दूसरे यूज़र ने लिखा, ‘नन्हा पृथ्वी कितना प्यारा है।’ तीसरे यूज़र ने लिखा, ‘वाह-वाह क्या बात है।’

अनंत अंबानी ने मेहमानों का किया स्वागत

अनंत अंबानी ने फंक्शन में मौजूद सभी लोगों का स्वागत किया। शुरुआत उन्होंने ‘जय श्री राम’ से की। शादी के फंक्शन में शामिल सभी लोगों को अनंत अंबानी ने धन्यवाद किया साथ ही रिलायंस कर्मचारियों, एचएन अस्पताल के कर्मचारियों और जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर टीम के प्रयास की सराहना की।

राधिका मरचेंट ने भी किया स्वागत

अनंत अंबानी ने सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा, “हम आभारी हैं कि आप पूरे परिवार के साथ यहां आए। मैं आप सभी का स्वागत करता हूं।” राधिका मरचेंट ने भी कार्यक्रम में मौजूद मेहमानों का स्वागत किया और आभार जताया।

अन्य खबरों के लिए:- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार-

Advertisementspot_img

Also Read:

Reliance Jio IPO: मार्केट में धमाल मचाने आ रहा है धाकड़ IPO, निवेशकों की बढ़ी धड़कन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रिलायंस ग्रुप की डिजिटल कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) साल 2026 की पहली छमाही में अपना IPO लॉन्च करने के लिए...
spot_img

Latest Stories

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵