नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अखिल अक्किनेनी ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जैनब रावजी को सगाई की अंगूठी पहना दी है। अब सोशल मीडिया पर यह बात उठ रही है कि क्या नागार्जुन दोनों बेटों की शादी एक साथ करेंगे। अखिल अक्किनेनी के पिता नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें शेयर की है और गुड न्यूज़ लोगों को दी है।
नागार्जुन ने शेयर की तस्वीर
सगाई की तस्वीरों में कपल ने व्हाइट आउटफिट ट्यूनिंग की है। कैप्शन में लिखा, ‘हम अपने बेटे अखिल अक्किनेनी और हमारी होने वाली बहू जैनब रावजी की सगाई की घोषणा करते हुए खुश हैं।’ नागार्जुन ने आगे लिखा, ‘जैनब को अपने परिवार में वेलकम करने से ज्यादा हमें कोई खुशी नहीं हो सकती थी। प्लीज यंग को बधाई देने के लिए हमसे जुड़ें और उन्हें प्यार, खुशी और आपके अनगिनत आशीर्वाद से भरी जिंदगी की शुभकामनाएं दें।’
अखिल अक्कीनेनी ने भी जाहिर की खुशी
अखिल अक्कीनेनी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरों को शेयर किया है। तस्वीरों में कपल इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते नजर आए। अखिल अक्किनेनी ने लिखा, ‘मुझे हमेशा के लिए मेरा प्यार मिल गया। ये अनाउंस करते हुए खुशी हो रही है कि जैनब रावदजी और मैं खुशी-खुशी सगाई कर रहे हैं। कपल के इस पोस्ट पर फैंस उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं।’
हाल ही में हुई थी नागा चैतन्य की सगाई
नागार्जुन के बड़े बेटे नागा चैतन्य की सगाई शोभिता धुलिपाला से 4 दिसंबर को हुई थी। अब छोटे बेटे की सगाई भी हो गई है। नागा चैतन्य अगले महीने शादी करने वाले हैं हो सकता है कि इसी दिन दोनों भाई एक साथ घोड़ी चढ़े।
कौन हैं जैनब रावजी
जैनब रावजी की पहचान की बात करें तो वह फेमस इंडस्ट्रियल जुल्फी रावजी की बेटी हैं। जब भी कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री में नाम कमाने को लेकर मेहनत कर रही हैं। जैनब ने भारत दुबई और लंदन इन तीन जगह पर खास वक्त बिताया है। हालांकि, जैनब मूल रूप से हैदराबाद की रहने वाली हैं फिलहाल कुछ समय से वह मुंबई में रह रही हैं।





