back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार के हाजीपुर में होटल पर फायरिंग, ग्राहक समेत 2 की मौत

हाजीपुर, 25 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक होटल पर गोलीबारी कर दी, जिसमे होटल मालिक समेत दो लोगों की मौत हो गई। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 22 के चौरसिया चौक के समीप बसंत विहार लाइन होटल पर गुरुवार देर शाम अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में गोली लगने से एक परिवार के चालक और होटल मालिक के भाई की मौत हो गई। हाजीपुर (सदर) के अनुमंडल पुलिस अधिकारी राघव दयाल ने बताया कि मृतकों की पहचान सुल्तानपुर निवासी लाला राय और होटल काउंटर पर बैठे होटल मालिक के भाई विवेक उर्फ पेंटर के रूप में की गई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया, लेकिन पुलिस अधिकारियों के समझाए जाने के बाद लोग सड़क से हट गए। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अपराधी एक बाइक पर सवार होकर आए थे और घटना को अंजाम देकर भाग निकले। सूत्रों का कहना है कि मामला होटल मालिक से किसी बात को लेकर विवाद का सामने आ रहा है। अपराधी होटल मालिक को निशाना बनाने आए थे। दयाल ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। –आईएएनएस एमएनपी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह को लेकर राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में उनकी...
spot_img

Latest Stories

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...

Delhi University Admission 2026: कब शुरू होगा एडमिशन और कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi University (DU) में एडमिशन का...

West Bengal Election 2026: Jalpaiguri Seat पर कड़ा मुकाबला, जानें जातीय समीकरण और किसका दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Allu Arjun के जन्मदिन पर रिलीज हुआ उनकी फिल्म Raaka का पोस्टर, अलग अवतार में दिखे एक्टर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)...

एक्ट्रेस Zareen Khan की मां का हुआ निधन, लंबे समय से बीमार थीं Parveen Khan

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵