back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रैंप वॉक के बीच Nitanshi Goel ने अचानक छुए Hema Malini के पैर, फैंस कर रहे खूब तारीफ 

17 साल की नितांशी गोयल ने किरण राव के निर्देशन में बनी 'लापता लेडीज' में 'फूलकुमारी' का किरदार निभाकर फैंस के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। लापता लेडीज की फूलकुमारी इन दिनों अपने करियर के अच्छे मुकाम पर हैं। 17 साल की नितांशी गोयल ने किरण राव के निर्देशन में बनी ‘लापता लेडीज’ में ‘फूलकुमारी’ का किरदार निभाकर फैंस के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। उन्‍हें जितनी तारीफ अच्‍छी एक्टिंग के लिए मिलती हैं उससे कहीं ज्‍यादा उनके व्‍यवहार की तारीफ होती है। हाल ही में एक शो के दौरान रैंप वॉक करते हुए नितांशी ने हेमा मालिनी के अचानक पैर छूकर फैंस को खुश कर दिया। 

रैंप वॉक छोड़कर छुए पैर सोशल मीडिया पर इन दिनों नितांशी गोयल का एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे इंस्टेंट बॉलीवुड ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें नितांशी अपनी रैंप वॉक रोककर दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी के पैर छूते हुए नजर आ रही हैं। वहीं हेमा मालिनी भी उस समय इमोशनल हो गईं, जब नितांशी सम्मान के तौर पर उनके पैर छूने के लिए झुकीं। ड्रीम गर्ल जवाब में मुस्कुराईं और नितांशी की विनम्रता की सराहना करते हुए अपने सीने पर हाथ रखा।

सुष्मिता ने लगाया गले 

इसके बाद नितांशी रनवे के पास बैठीं पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ीं और दोनों ने एक-दूसरे को गले लगा लिया। नितांशी गोयल की रैंप वॉकस्टाइलिश सिल्वर टॉप, पिनस्ट्राइप्ड पैंट और कंधों पर काला ओवरकोट पहने नितांशी रैंप पर चलते हुए आत्मविश्वास से भरी और खूबसूरत लग रही थीं। नितांशी इस साल की शुरुआत में ‘लापता लेडीज’ से मशहूर हुईं जो मार्च 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। किरण राव की इस फिल्म में प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, रवि किशन और छाया कदम भी थे।

यूजर्स को पसंद नहीं आया हेमा मालिनी का एटीट्यूड

इस वीडियो को देखने वाले यूजर्स जहां नितांशी के संस्कारों की तारीफ करते नहीं थक रहे। तो वहीं दूसरी ओर हेमा मालिनी और सुष्मिता सेन के एटीट्यूड को भी कंपेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “कभी-कभी मुझे ऐसा लगता है कि हेमा जी में बहुत ही एटीट्यूड है”। दूसरे यूजर ने लिखा, “सुष्मिता को देखो, इसे कहते हैं इज्जत के बदले सामने वाले को रिस्पेक्ट देना। ड्रीम गर्ल अपने जमाने की होंगी, मुझे तब भी ये नहीं पसंद थीं”। एक और अन्य यूजर ने लिखा, “ये होते हैं संस्कार, नेपो किड तो एक फिल्म कर लेते हैं और खुद को पता ही नहीं क्या समझने लगते हैं

Advertisementspot_img

Also Read:

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां दुनिया भर की फिल्मों को कलाकारों को इस समारोह में सम्मानित किया गया, वहीं श्रद्धांजलि...
spot_img

Latest Stories

Kriti Sanon का सेक्सी फोटोशूट देख पगल हुए फैंस, सोशल मीडिया में मचा बवाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कृति...

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵