back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कभी सलमान खान की फिल्म में मिली थी 50 रुपए की फीस, आज टीवी का जाना-माना नाम हैं ये एक्टर

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी आज अपना जन्मदिन मना रहे है। उन्होंने अपनी कॉमेडी से लाखों लोगों का दिल जीता है, इतनी लोकप्रियता पाना उनके लिए आसान नहीं था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्टर दिलीप जोशी का जन्म आज ही के दिन साल 1968 को पोरबंदर में हुआ था। दिलीप को बचपन से एक्टिंग में इंटरेस्ट था और 12 साल की ही उम्र से उन्होंने एक्टिंग में जाने का मन बना लिया था। जब मुंबई आ गए और गुजरती नाटकों से इसकी शुरुआत की उसके बाद वो बैकग्राउंड आर्टिस्ट के तौर पर काम करते थे। आखिरकार लम्बे समय बाद उन्हें फिल्म में अभिनय करने का मौका मिला। शायद आप सभी को पता नहीं होगा की सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में नौकर ‘रामू’ का किरदार दिलीप जोशी ने ही निभाया था इस रोल के लिए उन्हें महज 50 रुपये की फीस मिली थी।

जेठालाल के नाम से मशहूर

इस फिल्म के बाद दिलीप ने कई और बड़ी फिल्म जैसे ‘हमराज’, ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’, ‘खिलाड़ी 420’ में काम किया उसके बाद उन्होंने कई टीवी शो में काम किया मगर दिलीप को वो पहचान नहीं मिल पाई थी जिसकी उन्हें तलाश थी। एक्टर की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया जब उनके पास काम ही नहीं था और फिर उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का मन बना लिया था, लेकिन फिर उनकी लाइफ में सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट आया और साल 2008 में एक्टर को तारक मेहता के उल्टा चश्मा में काम करने का मौका मिला और आज सभी उन्हें दिलीप जोशी कम और जेठालाल के नाम से ही ज्यादा जानते है।

तारक मेहता का ऑफर ठुकरा चुके थे दिलीप जोशी

सभी के चहीते एक्टर दिलीप जोशी तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो साइन करने से पहले तक बेरोजगार थे। लेकिन वह छोटे मोटे सीरियल्स किया करते थे जिसमे बिजी होने की वजह से उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को ठुकरा दिया था। जब दूसरे सीरियल का प्रोडक्शन बंद हुआ तब एक्टर ने शो के लिए हां कहा और यहां से उनकी किस्मत चमक गई

अब लाखों की फीस लेते है दिलीप जोशी

एक समय ऐसा था जब दिलीप जोशी केवल 50 रुपए की फीस लिया करते थे। वहीं, अब एक्टर जेठालाल के किरदार के लिए मोटी रकम वसूल करते है। सूत्रों के मुताबिक, दिलीप जोशी तारक मेहता के एक एपिसोड के लिए डेढ़ लाख तक की फीस लेते है। दिलीप जोशी की कुल संपत्ति की बात करें तो आपकी आंखें चौंधिया जाएंगी एक्टर की कुल संपत्ति 20 करोड़ रूपए से भी ज्यादा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की फिल्म 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। सलमान खान एक बार फिर से...
spot_img

Latest Stories

दोस्तों के साथ बनाए इन जगहों पर घूमने का प्लान, सफर बनेगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना घूमने के...

Vastu Tips: इन चीजों को न लेकर आएं घर, लगता है दोष होती है कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। घर परिवार में सुख समृद्धि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵