back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में झुग्गी में लगी आग, 7 की मौत (लीड-2)

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के गोकलपुरी गांव में भीषण आग लगने से एक 11 साल के बच्चे समेत 7 लोगों की जलकर मौत हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी। अधिकारी ने बताया कि उन्हें उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी गांव के पिलर नंबर 12 के पास आग लगने की घटना के बारे में एक कॉल आया, जिसके बाद 13 दमकल गाड़ियों को तुरंत सेवा में लगाया गया। दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने आईएएनएस को बताया, झोपड़ियों से सात जले हुए शव बरामद किए गए हैं। आग लगभग 60 से ज्यादा झोपड़ियों में लगी थी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और तड़के करीब 3.45 बजे चार घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) देवेश कुमार महला ने ब्योरा देते हुए कहा कि उन्हें गोकलपुरी थाने में रात करीब 12 बजे आग लगने की घटना की सूचना मिली। उन्होंने कहा, पुलिस तुरंत सभी बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। हमने दमकल विभाग से भी संपर्क किया, जिसने बहुत अच्छी प्रतिक्रिया दी और उनकी मदद से हम सुबह 4 बजे तक आग पर काबू पाने में सफल रहे। उन्होंने आगे कहा कि इस घटना में कम से कम 30 झुग्गियां उनके सामान के साथ जलकर राख हो गई और सात लोगों की जान चली गई। इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, सुबह-सुबह दुखद समाचार सुना। मैं मौके पर जाकर व्यक्तिगत रूप से प्रभावित लोगों से मिलूंगा। ये 2022 में अब तक की सबसे बड़ी घटना है, जो बाहरी दिल्ली के बवाना इलाके में एक प्लास्टिक कारखाने में आग लगने के चार दिन बाद आई है। तब किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं मिली थी। –आईएएनेस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड की 5वीं, 8वीं और 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड के तहत 5वीं, 8वीं...

Nitish Kumar फिर बनने जा रहे हैं JDU अध्यक्ष, साल 2028 तक होगा कार्यकाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar एक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵