back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Param Sundari Box Office: फिल्‍म ‘परम सुंदरी’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पांचवें दिन कमाई में शानदार बढ़त

जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'परम सुंदरी' ने रिलीज के शुरुआती तीन दिन अच्‍छी कमाई की। जानते हैं आज मंगलवार को फिल्म ने कितने कमाए हैं?

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्‍म ‘परम सुंदरी’ सिनेमाघरों में छाई हुई है। मूवी की कमाई में पांचवें दिन उछाल देखने को मिला। वहीं मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। जानते हैं आज फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन रहा?

बॉक्स ऑफिस पर की अच्छी शुरुआत

तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘परम सुंदरी’ ने ओपनिंग डे पर 7.25 करोड़ रुपये की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की। दूसरे दिन शनिवार को कमाई बढ़कर 9.25 करोड़ रुपये हुई, जबकि रविवार को तीसरे दिन 10.25 करोड़ रुपये दर्ज किए। लेकिन सोमवार को फिल्म का कारोबार गिरकर 3.25 करोड़ रुपये रह गया।

मंगलवार को कमाई में इजाफा 

सोमवार को चौथे दिन फिल्म की कमाई में काफी गिरावट दर्ज हुई। फिल्म का चौथे दिन का कलेक्‍शन खास नहीं रहा है। लेकिन वहीं, पांचवे दिन मंगलवार को फिल्म की कमाई में उछाल दर्ज हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पांचवें दिन ‘परम सुंदरी’ ने 4.25 करोड़ की धमाकेदार कमाई की। 50 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी का कलेक्शन 34.25 करोड़ हो गया है।

बजट के करीब पहुंचने की उम्मीद

फिल्म ‘परम सुंदरी’ 40-50 करोड़ रुपये की लागत से बनी है। शुरुआती कमाई और दर्शक प्रतिक्रिया को देखते हुए इसका प्रदर्शन फिलहाल संतोषजनक माना जा रहा है, जिससे निर्माताओं को उम्मीद है कि आगामी दिनों में बॉक्स ऑफिस पर यह और मजबूती दिखा सकती है।

फिल्म ‘परम सुंदरी’ की कमाई इसी रफ्तार से बनी रही, तो संभावना है कि यह वीकेंड तक अपने बजट को पूरा कर ले। यह फिल्म एक रोमांटिक लव स्टोरी है, जिसने दर्शकों के बीच शुरुआत से ही अच्छी पकड़ बनाई है।

फिल्‍म की क्‍या है स्‍टोरी 

फिल्म ‘परम सुंदरी’ में केरल की खूबसूरत लोकेशन्स के बीच जान्हवी और सिद्धार्थ का रोमांस दिखाई गया है। हालांकि, दर्शकों और सोशल मीडिया यूज़र्स ने रोमांस से ज्यादा केरल के नज़ारों की तारीफ़ की है, और इस पर चर्चा जमकर हो रही है।

फिल्म ‘परम सुंदरी’ में जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा संजय कपूर, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी और इनायत वर्मा भी नजर आए हैं। हालांकि, दर्शकों और समीक्षकों ने कहानी को कमजोर बताया है, जिससे फिल्म का कहानी पक्ष आलोचनाओं के घेरे में रहा।

Advertisementspot_img

Also Read:

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' कानूनी लड़ाई, प्रोपेगैंडा के आरोपों और राजनीतिक विरोध के बाद 27 फरवरी, 2026 को...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

IPL 2026: DC vs LSG क्लैश से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi Capitals और Lucknow Super Giants...

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵