back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रियंका चोपड़ा क्यों बुलाती थीं लारा दत्ता को मां? जानिए एक्ट्रेस से जुड़ा ये दिलचस्प किस्सा

आज लारा दत्ता अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस की लाइफ का एक दिलचस्प किस्सा जानेंगे।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता का जन्म 16 अप्रैल 1978 में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में हुआ था। एक्ट्रेस कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं और इसी के साथ वह मिस यूनिवर्स का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। मिस यूनिवर्स के इस मुकाबले में बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस शामिल थीं।

कंपटीशन को लेकर हुआ सवाल

सिमी ग्रेवाल के शो में इंटरव्यू के इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने इससे जुड़ा खुलासा किया था। एक्ट्रेस से मिस इंडिया के एक्सपीरियंस को पूछा गया था। इसके अलावा लारा दत्ता और दिया मिर्जा के साथ कंपटीशन को लेकर भी सवाल किए गए थे। एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या दोनों एक्ट्रेस में कॉम्पिटिशन की भावना थी। प्रियंका चोपड़ा ने जवाब दिया कि, ‘जब एक कंपटीशन में होते हैं तो जाहिर सी बात है कि सब जीतना चाहते हैं। लेकिन मैं लारा को बहुत रिस्पेक्ट से देखती हूं।’

लारा दत्ता ने प्रियंका को सिखाया मेकअप करना

एक्सपीरियंस को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि, ‘लारा काफी अनुभवी थीं। मैं 17 साल की और दीया 18 साल की थीं। हमें कुछ भी नहीं आता था। एक बार लारा मुझे बाथरूम में ले गईं और उन्होंने समझाया कि मुझे कौन सा मेकअप इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि वो मुझे सूट करे।’

प्रियंका चोपड़ा लारा को क्यों कहती थीं मॉम 

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उस दौरान उन्होंने एक्ट्रेस की काफी मदद की थी। बहुत ज्यादा सपोर्ट किया था इस वजह से वह उन्हें मॉम कहकर पुकारती थीं। सिमी अग्रवाल के इंटरव्यू में लारा दत्ता भी नजर आई थीं। यहां एक्ट्रेस को प्रियंका चोपड़ा के बारे में बताया गया कि वह उनके लिए क्या कह चुकी हैं। इसके बाद लारा दत्ता कहती हैं कि, ‘मैंने जब प्रियंका की बातें सुनीं, तो लगा कि ये कितना असाधारण और दिलदारी वाला कदम है। जो कॉम्पिटिशन की भावना से दूर है।’

लारा दत्ता ने बताई खास बात

इंटरव्यू में लारा दत्ता ने आगे कहा था कि, मेरे लिए उस जगह पर फोकस रखना काफी अहम है, जहां मैं पहुंचना चाहती हूं। पेजेंट के दौरान मेरा पूरा ध्यान मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स के ताज को जीतने पर था। लेकिन कॉम्पिटिशन के बीच में भी किसी को ये नहीं भूलना चाहिए कि वो एक इंसान भी हैं।’

लारा दत्ता ने ऐसे की करियर की शुरुआत

लारा दत्ता ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। साल 2003 में फिल्म अंदाज से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपर डुपर हिट रही थी और एक्ट्रेस और अक्षय कुमार की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। इसके बाद मस्ती, नो एंट्री, भागम भाग, पार्टनर, हाउसफुल, डॉन 2 जैसी फिल्मों में एक्ट्रेस ने काम किया।

लारा दत्ता की पर्सनल लाइफ 

लारा दत्ता ने साल 2010 में भारतीय टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति से सगाई की थी। इसके बाद कपल ने 16 फरवरी 2011 को मुंबई के बांद्रा में शादी की। कपल की जिंदगी में खुशियां आई और एक्ट्रेस मां बनीं। लारा दत्ता ने 20 जनवरी 2012 को बेटी सायरा भूपति को जन्म दिया था।

लारा दत्ता का वर्क फ्रंट 

लारा दत्ता के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। लेकिन उनके हाथ में अभी भी कई प्रोजेक्ट्स हैं। एक्ट्रेस फिल्म टू द जंगल, सूर्यास्त और रामायण जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। लंबे समय बाद उन्हें पर्दे पर देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...