back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक हिट से बने सुपरस्टार फिर खो गए गुमनामी में, राजीव कपूर की अधूरी फ़िल्मी कहानी

राजीव कपूर ने 1983 में फिल्म 'एक जान हैं हम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, उन्हें सबसे ज़्यादा पहचान 1985 में पिता राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से मिली।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता, निर्माता और निर्देशक राजीव कपूर आज राजीव कपूर का जन्मदिवस है इस खास दिन पर चलिए उसकी कुछ खास बातें जानते हैं। वो आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी फिल्म और उनकी कहानी सबके दिलों में ज़िंदा है। राजीव कपूर, फिल्म इंडस्ट्री के शोमैन राज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई थे।

राजीव कपूर भले ही ज्यादा फिल्मों में नजर न आए हों, लेकिन उन्होंने जो भी काम किया, उसमें अपनी गहरी छाप छोड़ी। राजीव कपूर ने 1983 में फिल्म ‘एक जान हैं हम’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, उन्हें असली पहचान 1985 में आई राज कपूर की अंतिम निर्देशित फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से मिली। इस फिल्म में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी और अभिनेत्री मंदाकिनी उनके अपोज़िट थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की और राजीव को रातों-रात लोकप्रियता मिली।

फिल्मी सफर और चुनौतियाँ

‘राम तेरी गंगा मैली’ के बाद राजीव कपूर ने लवर बॉय, लावा, जबरदस्त, आसमान, अंगारे, हम तो चले परदेस जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया, लेकिन उन्हें वैसी सफलता नहीं मिल पाई। 1990 में आई फिल्म ‘जिम्मेदार’ उनकी आखिरी मुख्य भूमिका वाली फिल्म रही।

निर्देशक और निर्माता के रूप में करियर

राजीव कपूर ने अभिनय के बाद निर्देशन और निर्माण की ओर रुख किया। उन्होंने 1996 में फिल्म ‘प्रेम ग्रंथ’ का निर्देशन किया, जिसमें उनके भाई ऋषि कपूर लीड रोल में थे। इसके अलावा उन्होंने ‘हिना’ (1991) और ‘आ अब लौट चलें’ (1999) जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया। ‘हिना’ राज कपूर की अधूरी फिल्म थी, जिसे बाद में रणधीर कपूर ने पूरा किया था। इन फिल्मों को आलोचनात्मक सराहना मिली, लेकिन व्यावसायिक सफलता सीमित रही। इसके बाद वो इंडस्ट्री में सक्रिय नहीं दिखे। 

अंतिम समय और निधन

राजीव कपूर लंबे समय से फिल्मों से दूर थे और सार्वजनिक जीवन में कम सक्रिय रहे। 9 फरवरी 2021 को उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें चेंबूर के इनलक्ष्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी भाभी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की पुष्टि की। राजीव कपूर के निधन से कपूर परिवार और बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। भले ही उनका फिल्मी करियर लंबा और बेहद सफल न रहा हो, लेकिन ‘राम तेरी गंगा मैली’ जैसी यादगार फिल्म के जरिए वे दर्शकों के दिलों में हमेशा ज़िंदा रहेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵