नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रैपर रफ्तार अपने रैप से सबको दीवाना बनाए हुए हैं। वहीं अब रैपर ने दूसरी शादी भी कर ली है। रैपर रफ्तार ने एक्ट्रेस मनराज जवांदा के साथ शादी के बंधन में बंध गए है। रफ्तार ने पहली शादी कोमल वोहरा से की थी, लेकिन दोनों ने 5 साल पहले ही तलाक ले लिया था। वहीं अब रैपर की दूसरी शादी की फोटोज भी काफी वायरल हो रही हैं।
हल्दी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें
सोशल मीडिया पर रैपर की शादी की तस्वीरें सामने आ रही है। शादी की तस्वीरों से पहले हल्दी सेरेमनी की तस्वीर और वीडियो भी वायरल हुए थे। इसमें कपल काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं कपल मैचिंग पीले और सफेद आउटफिट में दिख हैं। इसके अलावा संगीत सेरेमनी के एक वीडियो में रफ्तार और मनराज सपने में मिलती है गाने पर परफॉर्म करते हुए नजर आए हैं।
शादी का कार्ड भी हुआ वायरल
सामने आ रही रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रफ्तार ने आज यानी 31 जनवरी को करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में दूसरी शादी की है। इसकी तस्वीर भी सामने आ गई है शादी की तस्वीरों के अलावा शादी का कार्ड भी काफी वायरल हो रहा है। हालांकि अभी तक रफ्तार और मनराज अपनी शादी पर चुप्पी साध रखी है। दोनों में से किसी ने भी वेडिंग से जुड़ा कोई आधिकारिक तस्वीर या बयान फिलहाल तक जारी नहीं किया है। लेकिन सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार रैपर रफ्तार ने दूसरी शादी कर ली हैं।
रफ्तार का करियर
रफ्तार के करियर की बात करें तो रफ्तार 2011 में डांस इंडिया डांस में भाग लेकर एक डांसर के रूप में अपना करियर शुरू किया। इसके बाद रफ्तार ने खुद अपना काम शुरू किया। धीरे धीरे अपने रैप से लोगों को दीवाना बनाने लगे। इसके बाद उन्होंने तमंचे पे डिस्को, धाकड़ और ऐसा मैं शैतान जैसे ट्रैक बनया और वो काफी हिट हुआ। आज रफ्तार की बॉलीवुड में अलग पहचान बन गई है।





