back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रवीना टंडन को घेरकर धक्का-मुक्की करने लगे लोग, नशे में मारपीट का आरोप भी लगाया, अब पुलिस ने पूरी कहानी बता दी

इस समय रवीना टंडन का नाम एक बड़े विवाद से जोड़ा जा रहा है जिसमें एक्ट्रेस के ऊपर यह आरोप है की उन्होंने एक महिला के साथ मारपीट की है। हालांकि, इस मामले में अब पुलिस का बयान सामने आया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस रवीना टंडन की गाड़ी से तीन औरतों को ठोकर मारने की खबर सामने आई है। रवीना पर कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि उनकी गाड़ी से न केवल औरतों को ठोकर मारी गई, बल्कि रवीना ने गाड़ी से उतरकर उनमें से एक महिला के साथ मारपीट भी की। घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें रवीना के साथ कुछ लोग धक्का-मुक्की करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस लोगों से शांत होने की अपील कर रही हैं और अपने ड्राइवर को बचाने की कोशिश कर रही हैं। वायरल वीडियो में रवीना खुद को न मारने का अनुरोध भी लोगों से कर रही हैं।

दोनों पक्षों में छिड़ी बहस

मुंबई पुलिस ने यह बताया है कि रवीना टंडन का ड्राइवर गाड़ी को पार्क करने के लिए गाड़ी को पीछे की तरफ कर रहा था, जिससे पीछे वाली गाड़ी के ड्राइवर को लगा कि वह गाड़ी से टक्कर मार रहे हैं। इस तरह से दोनों पक्षों में खूब बहस हुई इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। इसके बाद दूसरे पक्ष को भी पुलिस स्टेशन बुलाया गया जहां पर दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया।

रवीना पर नशे में होने का आरोप

एक शख्स ने रवीना टंडन पर यह आरोप लगाया है कि एक्ट्रेस नशे में थीं। आरोप है कि रवीना गाड़ी से निकलीं और उन्होंने बुजुर्ग महिला पर हमला करना शुरू कर दिया। वहीं, खार पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी का कहना है कि घटनास्थल पर मौजूद सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को पुलिस ने चेक किया है, इसमें ये साफ दिख रहा है कि गाड़ी की टक्कर नहीं हुई है। इसके साथ ही पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त रवीना नशे में नहीं थीं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर, कैप्टन की सूझबूझ से सफल हुआ मिशन

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर एक बड़ा टैंकर सुरक्षित रूप से मुंबई पहुंच...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵