back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेटी तिशा की मौत को लेकर कृष्ण कुमार की पत्‍नी तान्‍या बोलीं-मेरी बेटी को नहीं था कैंसर मेडिकल रिपोर्ट…

तिशा कुमार के निधन के कई महीनों बाद उनकी मां तान्या सिंह ने एक वीडियो पोस्ट कर अपनी बेटी के लिए इमोशनल नोट शेयर किया है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। तिशा कुमार के निधन के कई महीनों बाद उनकी मां तान्या सिंह ने एक वीडियो पोस्ट कर अपनी बेटी के लिए इमोशनल नोट शेयर किया है। जिसमें उन्‍होंने हिंट किया कि उनकी बेटी कैंसर से जिंदगी की जंग नहीं हारी है बल्कि उसकी मौत गलत जांच के कारण हुई है। 

गौरतलब है कि फिल्म प्रोड्यूसर कृष्ण कुमार और तान्या सिंह की बेटी, और टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार की चचेरी बहन तिशा कुमार का इस साल जुलाई में निधन हो गया था। उनके निधन का कारण कैंसर बताया गया था, कई महीनों बाद तिशा की मां तान्या सिंह ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया और बताया कि उनकी बेटी कैंसर से जिंदगी की जंग नहीं हारी।

काला जादू व नजर का किया जिक्र

हाल ही में तान्या ने इंस्टाग्राम पर बेटी तिशा के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे दोनों बेहद खुश नजर आ रही हैं। तिशा अपने पेट्स और करीबी लोगों के साथ हंसती खेलती दिख रही हैं। तान्या ने बताया कि उनकी बेटी का निधन गलत जांच के कारण हुआ है। उन्होंने लिखा, “कैसे, क्या, क्यों। बहुत सारे लोग मुझे लिख रहे हैं और पूछ रहे हैं कि मैं बताऊं क्या हुआ था…” तान्या ने ये भी लिखा कि कोई अपने कर्मों के प्रकोप से नहीं बच सकता। तान्या ने लिखा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई भी फिलॉसफी क्या कहती है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि चिकित्सा (गलत) निदान और (कु) प्रथाओं का व्यवसाय क्या है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वहां के लोग ‘बुरी नजर, काले जादू, नज़र इत्यादि में विश्वास नहीं करते हैं, कोई और क्या सोचता है, क्योंकि आप जो जानते हैं वह कोई और नहीं जानता, और समय के साथ, सत्य स्वयं को प्रकट करने का अपना तरीका निकालता है और वह सामने होगा।

लेकिन वो कभी डरी नहीं और न ही डिप्रेशन में गई।



तान्या ने ये भी बताया कि भले ही उनकी बेटी मुश्किल वक्त से गुजर रही थी, लेकिन वो कभी डरी नहीं और न ही डिप्रेशन में गई। उन्होंने अपनी बेटी को सबसे बहादुर बताया। तान्या ने कहा कि उनकी बेटी इस बारे में जागरूकता फैलाना चाहती थी कि कैसे मेडिकल डायग्नोसिस को हावी न होने दिया जाए।

बेटी को नहीं था कैंसर



तान्या सिंह ने स्पष्ट किया कि उनकी बेटी को कैंसर नहीं था, जैसा कि पहले बताया गया था। उन्होंने लिखा सच्चाई यह है कि मेरी बेटी को शुरू से ही कैंसर नहीं था। उसे 15 और 1/2 साल की उम्र में एक टीका लगा था, जिससे संभवतः एक ऑटोइम्यून स्थिति उत्पन्न हो गई थी,जिसकी गलत जांच की गई थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

एक आंख पर पट्टी, खतरनाक अंदाज़ में एंट्री! जब अजय देवगन ने विलेन बनकर इस फिल्म में मचाया था तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपने 35 साल के करियर में न सिर्फ हीरो के रूप में बल्कि विलेन...
spot_img

Latest Stories

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵