back to top
35.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Dvand Review: फिल्म ‘द्वंद’ में संजय मिश्रा ने मचाया धमाल, फिल्म के किरदारों ने कहानी में लगाया तड़का

संजय मिश्रा की फिल्म द्वंद में अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। जो कि 29 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क|बाॅलीवुड के जाने माने एक्टर संजय मिश्रा की फिल्म द्वंद द इंटरनल काॅन्फिलक्ट 29 सितंबर को सिनेमाघरों में धमाल मचाने को शुरु हो चुकी है। फिल्म को रिलीज कर दिया है जिसका फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। ये फिल्म की बात करें तो पाॅपुलर नाटक आथेलो की कामिक टेक पर आधारित है। जिसको इश्तियाक द्वारा लिखा गया है। वहीं उन्होंने फिल्म को निर्देशित किया है। फिल्म की कहानी में बहुत सादगी नजर आती है। जो कि सिंपल स्टोरी है जो दर्शकों को काफी रोचक लग सकती है।

फिल्म की रोचक है कहानी

कहानी गांव की पृष्ठभूमि को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जिसमें भोला और उनके दोस्तों को एक्टिंग का काफी शौक होता है। ये लोग नाटक करने का फैसला करते है, जिसके लिए शहर से गुरुजी संजय मिश्रा को निर्देशन के लिए बुला लेते हैं। पूरे गांव में हल्ला हो जाता है कि नाटक बनने जा रहा है। लेकिन दिक्कत तब आती है, जब उनको नाटक में महिला की आवश्यकता होती है, तो ऐसी कोई महिला नहीं मिली है जो अभिनय के लिए तैयार हो जाए ।

ऐसे में रजिया ही केवल किरदार के नजर आती है , जिसके पातियो की सोच पीछढी हुई है। सुलेमान की पूरी कोशिश करने के बाद उसे नाटक के लिए तैयार किया जाता है। लेकिन किरदार निभाने के समय भोला को किरदार समझ नहीं आता, यहाँ से फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा लेती है। भोला में अजीब सी भावनाये उजागर होने लगती है।

फिल्म में ये एक्टर्स आएंगे नजर

फिल्म द्वंद की बात करें तो इसमें शानदार एक्टर संजय मिश्रा जबरदस्त किरदार में नजर आने वाल हैं। विक्रम कोचर, विश्वनाथ चटर्जी, फैज़ खान, आशीष शुक्ला और धीरेंद्र द्विवेदी भी शामिल है , जो फिल्म में अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीतने को तैयार है। खुद इश्तियाक खान द्वारा फिल्म में अभिनय किया गया है।

द्वंद में संजय मिश्रा निभाएंगे अहम भूमिका

‘द्वंद द इंटरनल कॉन्फ्लिक्ट’ में संजय मिश्रा की भूमिका काफी अहम रहने वाली है। उन्होंने निर्देशक गुरु जी के किरदार को शानदार तरीके से किया है। वहीं फिल्म के निर्देशक इश्तियाक खान ने एक्टर की भूमिका में भी शानदार अभिनय से लोगों को प्रभावित किया है। भोला के किरदार को उन्होंने जीने का प्रयास किया है। विक्रम कोचर और विश्वनाथ चटर्जी ने भी शानदार काम किया है। बाकी कलाकारों ने अपने रोल बेहतर तरीके से किया है।

ओवरआल बेहतर है फिल्म

इस फिल्म के निर्देशक इश्तियाक खान की बात करें तो फिल्म का निर्देशन बेहतर तरीके से बनाया गया है। उन्होंने संजय मिश्रा के अलावा बाकी एक्टर्स ने भी फिल्म को जबरदस्त बनाने का पूरा प्रयास किया है। बैकग्राउंड म्यूजिक भी बेहतर लग रहा है, लेकिन रिहर्सल के सीन को लंबा खींचा गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...

फिल्म Ramayana से सामने आया Ranbir Kapoor का राम अवतार, Alia Bhatt ने भी शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵