नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । रियलिटी शोज का क्रेज इस समय अपने चरम पर है। जहां बिग बॉस 19 दर्शकों को हर पल एंटरटेनमेंट का तड़का दे रहा है, वहीं अशनीर ग्रोवर का नया शो ‘राइज एंड फॉल’ भी फैंस की पसंदीदा वॉचिंग लिस्ट में शुमार हो चुका है, और इस शो को दर्शक भरपूर प्यार दे रहे है।
इस शो में सेलिब्रिटीज टास्क और स्ट्रैटेजी के दम पर अपनी पकड़ बनाते हैं, लेकिन इस बार फैंस का ध्यान खासतौर पर पवन सिंह और आकृति नेगी की जोड़ी ने खींचा। पहले सीजन में भोजपुरी स्टार पवन की धमाकेदार एंट्री ने उत्साह बढ़ाया था, और हाल ही में वायरल हुए वीडियो में उनकी मस्ती भरी बॉन्डिंग ने सबको लुभा लिया।
पवन सिंह और आकृति का वीडियो वायरल
हाल ही में इस शो में भोजपुरी स्टार पवन सिंह और कंटेस्टेंट आकृति नेगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आकृति टास्क पूरा करने के बाद पवन सिंह पर प्यार बरसाते हुए नजर आ रही हैं, जिसने दर्शकों और फैंस का ध्यान खींच लिया है।
पवन जी… I Love You…
वायरल वीडियो में पवन सिंह और आकृति नेगी एक टास्क पूरा करते नजर आते हैं। टास्क खत्म होने के बाद आकृति पवन की तरफ देखते हुए कहती हैं- “पवन जी… I Love You।” इस पर पवन भी अपने मजाकिया अंदाज में मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं- “अरे बाबू, थैंक्यू सो मच बेटा, लव यू।” इस प्यारी नोकझोंक ने फैंस को खूब एंटरटेन किया और वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
टास्क के दौरान दोनों के बीच तगड़ी केमिस्ट्री
रियलिटी शो राइज एंड फॉल में ड्रामा, इमोशन और एंटरटेनमेंट का तड़का लगातार बढ़ रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट आकृति नेगी और भोजपुरी स्टार पवन सिंह की जोड़ी ने सबका ध्यान खींच लिया। टास्क के दौरान आकृति की आंखों पर पट्टी बंधी थी और उन्हें सिर्फ पवन की गाइडेंस पर भरोसा कर रास्ता तय करना था। दोनों ने शानदार तालमेल दिखाया और मुश्किल टास्क को बड़े ही रोमांचक अंदाज में पूरा किया। इस जोड़ी का केमिस्ट्री और टीमवर्क देखकर फैंस भी झूम उठे।
TV दुनिया में आकृति नेगी का सफर
टास्क जीतने के बाद आकृति और पवन के बीच हुई मस्ती ने पूरे माहौल को हल्का-फुल्का बना दिया। दोनों की मजेदार बातचीत सुनकर बाकी कंटेस्टेंट्स अपनी हंसी रोक नहीं पाए। बता दें कि, आकृति नेगी टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। वह एमटीवी रोडीज 19 का हिस्सा रह चुकी हैं और स्प्लिट्सविला 15 की विनर रहकर अपनी पहचान बना चुकी हैं।
आकृति को मिला फिल्म का ऑफर
इसके अलावा आकृति नेगी कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं, शो में पवन सिंह के साथ उनकी दोस्ती और मस्ती अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। दिलचस्प बात यह है कि पवन सिंह ने शो के पहले ही दिन आकृति को फिल्म ऑफर कर सबको चौंका दिया था, जिसके बाद दोनों का यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।




