back to top
19.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Singham Again 2023: सिंघम अगेन की तसवीरें आते ही हुई सोशल मीडिया पर वायरल, रोहित शेट्टी ने डाली तस्वीरें

रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग की 2 तस्वीर पोस्ट की है। जिसे देखते ही फैंस काफी खुश हो गए, तस्वीर में कार और ट्रक में चारो तरफ से आग लगी हुई है।

रफ़्तार डेस्क,नई दिल्ली: कुछ दिन पहले रिलायंस इंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थी और लिखा था की कार्य प्रगति पर हैं, वहीं रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग की 2 तस्वीर पोस्ट की है। जिसे देखते ही फैंस काफी खुश हो गए, तस्वीर में कार और ट्रक में चारो तरफ से आग लगी हुई है। दूसरी तस्वीर में रोहित शेट्टी खुद नजर आ रहे हैं, हालांकि उनकी पीठ दिखाई दे रही है ।चेहरा नहीं दिख रहा, तस्वीरें देखने के बाद फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं की इस बार सिंघम धूम मचाने वाली है। रोहित शेट्टी की फिल्म हो और गाड़ी हवा में न उड़े ऐसा कैसे हो सकता है, रोहित शेट्टी ने जैसे ही ये तस्वीर शेयर की, तो तेजी से वायरल होने लगी।

कई बड़े सितारे आएंगे एक साथ नजर  

रोहित शेट्टी सिंघम अगेन को बड़े लेवल पर ले जाने की सोच रहे हैं। ऐसे में इस बार सिंघम अगेन में अजय देवगन,अक्षय कुमार ,रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ के अलावा दीपिका पादुकोण भी है। वहीं कुछ दिन पहले दीपिका का वर्दी वाला लुक भी सामने आया था।

बुरी तरह फ्लॉप रही फिल्म सर्कस

आप को बता दें कि रोहित शेट्टी को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। क्योंकि उनकी पिछली फिल्म ‘सर्कस’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी, फिल्म में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस और जॉनी लीवर समेत बहुत लंबी चौड़ी स्टार कास्ट रखी गई थी। इतने बड़े बड़े स्टार्स होने के  बाद भी फिल्म ने सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी ।

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने पिछले दो दशक में एक से बढ़कर एक एंटरटेनिंग फिल्में दी हैं। उनकी फिल्मों में...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...