back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऋतिक रोशन और सबा के ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा ब्रेक, मूवी डेट पर साथ दिखे कपल

ऋतिक रोशन और सबा आजाद के रिलेशनशिप को लेकर यह अफवाहें उड़ रही थी कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन दोनों मूवी डेट पर एक साथ नजर आए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद का एक वीडियो सामने आया है जो कपल के ब्रेकअप की खबरों पर विराम लगा रहा है। ऋतिक रोशन और सबा ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया है, लेकिन सालों से साथ नजर आ रहे हैं। दोनों को एक साथ कई खास मौकों पर देखा गया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर यह अफवाह उड़ाई जा रही थी कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है इसी बीच कपल का एक वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद ब्रेकअप की खबर पर विराम लग जाता है।

View this post on Instagram

मूवी डेट पर पहुंचे रितिक रोशन और सबा 

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो में ऋतिक रोशन और सबा मुंबई के एक थिएटर के अंदर जाते नजर आते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद से यह कहा जा रहा है कि दोनों मूवी डेट पर गए थे। इस वीडियो में ऋतिक रोशन आगे चल रहे हैं और सबा पीछे से आकर उनका हाथ पकड़ लेती हैं। 

क्यों उड़ी ब्रेकअप की अफवाह 

ऋतिक रोशन और सबा को काफी समय से एक साथ नहीं देखा गया इसके बाद से दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें उड़ने लगी। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी में भी ऋतिक रोशन अकेले पहुंचे थे। हाल ही में फराह खान की मां का निधन हुआ जहां ऋतिक रोशन तो दिखे, लेकिन उनके साथ सबा नजर नहीं आईं। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर यह अफवाह उड़ने लगी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। फिलहाल, दोनों ने सामने आकर ब्रेकअप की अफवाहों को पूरी तरह से खत्म कर दिया है।

ऋतिक रोशन का वर्क फ्रंट 

ऋतिक रोशन अपनी फिल्म में काफी बिजी चल रहे हैं। एक्टर YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आएंगे। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं फिल्म की शूटिंग चल रही है। यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस समय इच्छा मृत्यु की एक खबर काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। साल 2013...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...