back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या

पटना, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के मुंगेर जिले में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना गुरुवार की रात की है जब बुजुर्ग महिला कैलो देवी धरहरा थाना क्षेत्र के सरोबाग गांव में अपने घर की छत पर सो रही थी। घटना का पता तब चला, जब कैलो की पोती छत पर गई तो उसे दादी के गर्दन पर गला घोंटने के निशान मिले। पुलिस शिकायत में पीड़िता की बहू प्रेमा देवी ने कहा कि उसके पड़ोसी संजय चौधरी उसकी किशोरी बेटी पर काफी समय से नजर रख रहे थे। प्रेमा ने अपनी शिकायत में कहा, हमारा मानना है कि चौधरी गलत इरादे से हमारे घर में घुसने की कोशिश कर रहा था और मेरी सास, जो छत पर सो रही थी, जाग गई और उसके कृत्य पर आपत्ति जताई, जिसके बाद उसने उसका गला घोंट दिया। उन्होंने कहा, मेरा घर चौधरी के घर से लगा हुआ है। उसने इमारत की सीमा पार करने की कई कोशिशें की हैं। धरहरा थाने के एसएचओ रोहित कुमार सिंह ने कहा, मृतक के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उसके एक पड़ोसी ने इस अपराध को अंजाम दिया है। फिलहाल जांच चल रही है। कथित व्यक्ति फरार है। हम उसे पकड़ने के प्रयास कर रहे हैं। –आईएएनएस आरएचए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵