back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi School Hybrid Mode: हवा खराब के बीच बच्चों की सेहत की चिंता, दिल्ली के स्कूलों में लगेगी हाइब्रिड क्लास

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने 5वीं तक के बच्चों के लिए हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन + ऑफलाइन) में कक्षाएं चलाने का आदेश दिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने के कारण शिक्षा निदेशालय ने बड़ा कदम उठाया है। नया सर्कुलर जारी करते हुए घोषणा की गई है कि अब से पांचवीं क्लास तक के बच्चों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में होगी, यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी।

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने पांचवीं क्लास तक के बच्चों के लिए हाइब्रिड मोड लागू कर दिया है। अब कुछ दिन बच्चे स्कूल आएंगे और कुछ दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पढ़ाई करेंगे। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हुआ है और अगले आदेश तक जारी रहेगा।

दिल्ली में ग्रैप-3 लागू

बता दें कि,दिल्ली-NCR में खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कमीशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने भी दिल्ली में ग्रैप-III (Severe) लागू करने के आदेश जारी किए हैं।

हाइब्रिड मोड का आदेश सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, निजी और मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा। शिक्षा निदेशालय ने स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिया है कि माता-पिता और अभिभावकों को तुरंत इस नई पढ़ाई व्यवस्था के बारे में जानकारी दी जाए।

दिल्ली में अब तक की सबसे खराब हवा

दिल्ली में मंगलवार (11 नवंबर) को वायु गुणवत्ता इस मौसम की सबसे खराब स्थिति में पहुंच गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 423 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप (क्रमिक प्रतिक्रिया कार्रवाई योजना) के तीसरे चरण के तहत कड़े प्रदूषण-रोधी उपाय लागू कर दिए गए हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के सोमवार को जारी 24 घंटे के औसत आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता 362 AQI के साथ ‘बहुत खराब’ थी, जो मंगलवार सुबह और बिगड़कर 423 AQI पर पहुंच गई।

दिवाली के बाद से लगातार हवा खराब

दिवाली के बाद से दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार ‘खराब’ या ‘बहुत खराब’ रही है और बीच-बीच में ‘गंभीर’ श्रेणी में भी दर्ज की गई। शहर में पिछले हफ्ते से तापमान में लगातार गिरावट भी जारी है।

मंगलवार, 11 नवंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री कम होकर 10.2°C दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान लगभग 28°C रहने का अनुमान है। ठंड के साथ सोमवार को मौसम की पहली शीत लहर भी दर्ज की गई, जब आया नगर स्टेशन पर तापमान 9.9°C रहा।

Advertisementspot_img

Also Read:

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते ईंधन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। Rekha Gupta सरकार...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵