back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सलमान खान ने मां को दी जन्मदिन की बधाइयां, वीडियो में नजर आई मां बेटे की बॉन्डिंग

आज सलमान खान की मां का जन्मदिन है इस मौके पर एक्टर ने मां को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाइयां दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। पूरी दुनिया जहां सलमान खान की फैन है वहां एक्टर की दुनिया उनकी मां हैं। सलमान खान कई मौके पर यह जाहिर कर चुके हैं कि उनकी पूरी दुनिया उनके माता-पिता हैं। सलमान खान ने अपनी मां सलमा खान के जन्मदिन के मौके पर एक वीडियो क्लिप के जरिए बधाई दी है। 9 दिसंबर को एक्टर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से यह वीडियो शेयर किया था। 

सलमान खान ने किया बर्थडे विश


सलमान खान ने मां को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, ‘मम्मी हैप्पी बर्थडे… मदर इंडिया, हमारी दुनिया।’ सलमान खान का यह वीडियो क्लिप फांसी नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स के दिलों को छू गया। एनिमल एक्टर बॉबी देओल ने हार्ट इमोजी रिएक्ट किया। इसके अलावा वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, गौहर खान और प्रतीक बब्बर ने भी हार्ट इमोजी कॉमेंट किया।

वीडियो में नजर आई मां बेटे की बॉन्डिंग 


वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि किस तरह से सलमान खान मां सलमा खान के साथ डांस को इंजॉय कर रहे हैं। मां के जन्मदिन के मौके पर सलमान खान इस दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक परफेक्ट फैमिली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को भी बहुत पसंद आ रहा है।

डांस कर रहे हैं भाई जान 


सलमान खान ने जो वीडियो क्लिप शेयर की है इसमें उन्हें डांस करते हुए देखा जा सकता है। वह भाई सोहेल खान और मां सलमा खान के साथ थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। आसपास मौजूद लोग भाईजान के ऑफ स्क्रीन डांस को काफी एंजॉय कर रहे हैं।

जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुआ खान परिवार 


सलमान खान की मां सलमा खान के जन्मदिन पर पूरा खान परिवार एक साथ नजर आया। मां की बर्थडे पार्टी को अर्पिता के नए रेस्टोरेंट में ऑर्गेनाइज किया गया है। इस दौरान पार्टी में सलीम खान, सलमान खान, सोहेल खान, अरबाज खान, अर्पिता खान और अलवीरा खान सहित परिवार के कई और सदस्य भी मौजूद रहे।

सलमान खान का वर्क फ्रंट 


सलमान खान अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर शूटिंग शुरू कर चुके हैं। इस फिल्म को साल 2025 में यानी अगले साल रिलीज किया जाएगा। शूटिंग के दौरान वरुण धवन की झलक भी देखी गई थी जिससे यह लगता है कि शायद वह सलमान खान की फिल्में कैमियों में नजर आ सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की फिल्म 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। सलमान खान एक बार फिर से...
spot_img

Latest Stories

इस फ्लॉप फिल्म के बाद एक्टर ने बदला नाम की स्पेलिंग, कुछ ऐसा रहा Emraan Hashmi का करियर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में रोमांटिक छवि...

सिर्फ कॉफी के इस्तेमाल से आपके बाल बनेंगे सिल्की और डैंड्रफ फ्री

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में बाल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵