back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शब्बीर अहलूवालिया के साथ शूटिंग को लेकर संभावना मोहंती ने किए नए खुलासे

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। टेवीविजन का नया शो प्यार का पहला नाम राधा मोहन में मुख्य किरदार की भूमिका में शब्बीर अहलूवालिया और संभावना मोहंती नजर आ रहे हैं। इस शो में संभावना दामिनी का किरदार एक नकारात्मक रुप में निभा रही हैं। इस शो को लेकर एक्ट्रेस काफी नवर्स थीं और फिर कैसे उन्होंने काम किया इसको लेकर खुद संभावना ने खुलासे किए हैं, जब मुझे बताया गया कि मैं प्यार का पहला नाम राधा मोहन के लिए शब्बीर सर के साथ काम करूंगी, तो मैं निश्चित रूप से थोड़ा घबरा गई थी क्योंकि मुझे नहीं पता था कि एक्टर सेट पर कैसे होंगे। हालांकि, जब पहली बार हमने साथ में शूटिंग की तो शब्बीर अहलूवालिया ने एक कोस्टार होने के नाते मुझे काफी सहज महसूस कराया। टीवी शो राजा बेटा के लिए जानी जाने वाली संभावना ने कुमकुम भाग्य के अभिनेता के साथ अपने काम के अनुभव के बारे में आगे बताया, मुझे सच में लगता है कि शब्बीर ताजी हवा की सांस की तरह है। वह काफी अच्छे इंसान है। वास्तव में, पूरे दिन हमारे कलाकार और दल एक मेज के चारों ओर इकट्ठा होते हैं और कुछ खेल खेलते हैं तो शब्बीर हम सबके साथ काफी मजे करते हैं और नए नए खेल खेलने के लिए लेकर आते हैं। बता दे प्यार का पहला नाम राधा मोहन जी टीवी पर आप देख सकते हैं। –आईएएनएस पीटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵