back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म सन ऑफ सरदार के सीक्वल से बाहर हुए संजय दत्त, सालों पुराने केस ने बिगाड़ा खेल

संजय दत्त को फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' से बाहर कर दिया गया है। सालों पुराने केस की वजह से एक्टर के हाथ से ये शानदार मौका छिन गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। संजय दत्त सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल में काम करने से मना कर रहे हैं। एक्टर ने सबसे पहले ‘हाउसफुल 5’ में काम करने से इनकार किया। अब ‘सन ऑफ सरदार’ के सीक्वल के लिए भी इंकार कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही एक्टर ने मेकर्स को ना में जवाब दे दिया है। हालांकि, अभी तक कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

फिल्म में क्यों नहीं काम करेंगे संजय दत्त

अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म साल 2012 में ‘सन ऑफ सरदार’ रिलीज हुई थी। 12 साल बाद मेकर्स फिल्म का सिक्वल बना रहे हैं ऐसे में संजय दत्त और अजय देवगन को एक बार फिर आमने-सामने करना चाहते थे। अब इस फिल्म में संजय दत्त की जगह रवि किशन नजर आएंगे। संजय दत्त ने फिल्म से अपना नाम इसलिए वापस लिया क्योंकि उन्हें वीजा की प्रॉब्लम है।

इस मामले में दोषी पाए गए थे संजय दत्त

संजय दत्त का वीजा कैंसिल कर दिया गया है। बता दें कि, ऐसा तब हुआ था जब साल 1993 अप्रैल महीने में संजय दत्त को टाडा और आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। मुंबई बम धमाके में आरोपियों से अवैध रूप से हथियार खरीदने और आर्म्स एक्ट का उल्लंघन करने पर दोषी ठहराया गया था।

मामले में संजय दत्त को हुई थी सजा 

आर्म्स एक्ट का उल्लंघन करने के में संजय दत्त को 5 साल की सजा सुनाई गई थी। साल 2013 मार्च तक सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर की सजा को बरकरार रखा और जमानत मिलने के बाद साल 2016 में संजय दत्त रिहा हुए। इसके बाद से ही संजय दत्त कई बार यूके वीजा के लिए अप्लाई कर चुके हैं, लेकिन उन्हें आज तक वीजा नहीं मिला है।

ये भूमिका निभाने वाले थे संजय दत्त

फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में संजय दत्त बिल्लू का किरदार निभाने वाले थे। पिछली फिल्म में भी एक्टर ने बिल्लू के किरदार में जान डाली थी। अब वीजा न मिल पाने की वजह से संजय दत्त के लिए लंदन जाना मुश्किल है। यही वजह है कि संजय दत्त ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

एक आंख पर पट्टी, खतरनाक अंदाज़ में एंट्री! जब अजय देवगन ने विलेन बनकर इस फिल्म में मचाया था तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपने 35 साल के करियर में न सिर्फ हीरो के रूप में बल्कि विलेन...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵