back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जब जावेद अख्तर को लग गई थी शराब की लत, शबाना आज़मी बोलीं- वो बेहद मुश्किल वक्त था

अरबाज खान द्वारा होस्ट किए जा रहे शो 'द इनविंसिबल्स' में शबाना आज़म ने खुलकर बातचीत की है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अरबाज़ खान के शो ‘द इनविन्सिबल’ में शबाना आज़मी बतौर मेहमान शामिल हुईं। इस शो में उन्हें अपनी ज़िंदगी, अपने काम, अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि ज़िंदगी में एक समय ऐसा भी आया था जब जावेद अख्तर शराब के आदी हो गए थे और वो समय उनके लिए बेहद मुश्किल था। शबाना आजमी ने बताया, “जावेद की शराब की लत को संभालना बहुत मुश्किल था।” शबाना आज़मी ने बताया कि इसका उनके रिश्ते पर भावनात्मक असर भी पड़ा।

सलीम-जावेद की जोड़ी टूटने पर जावेद का हुआ था बुरा हाल

शबाना आज़मी ने जावेद अख्तर और सलीम खान की साझेदारी के बारे में भी बताया है। इस दौरान शबाना ने बताया जावेद और सलीम की जोड़ी ने बॉलीवुड में तमाम सुपरहिट फिल्में लिखी है। इतना ही नहीं, शबाना आज़मी ने जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी के बारे में भी खुलकर बातचीत की। इस बीच खास बात यह रही की शबाना इन परिस्थितियों से जकड़ी होने के बावजूद भी अपने रिश्ते पर सम्मान और समझदारी से बात करती रहीं। इसके अलावा उन्होंने फरहान अख्तर और जोया अख्तर के बारे में भी बात की, जो इस समय बॉलीवुड की नामी हस्तियां है।

जावेद अख्तर ने भी किया था उन दिनों का जिक्र

शो ‘द इनविंसिबल्स’ के टीजर में अमिताभ बच्चन और मिथुन चक्रवर्ती का भी जिक्र किया गया है, जो शो को देखने की एक्साइटमेंट को बढ़ाता है। फैंस शबाना आज़मी की बातचीत और महानायको की अनसुनी कहानियों के बारे में जानने के लिए उत्सुक हो गए है। बता दें कि, शबाना आजमी से पहले जावेद अख्तर भी इस शो के पहले सीजन में अपने रिश्ते पर बात कर चुके हैं। उन्होंने शबाना से दूर रहने की यात्रा पर बातचीत की। उन्होंने याद करते हुए बताया, “31 जुलाई 1991 को मैंने बकार्डी की एक पूरी बोतल पी ली। भले ही अगले महीने मुझे टोस्ट के लिए शैंपेन की गिलास पकड़नी पड़े।” बता दें कि, शबाना आज़मी और जावेद अख्तर की शादी 40 साल पहले 1984 में हुई थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

Javed Akhtar Birthday: 80 की उम्र में भी हैं शब्दों के जादूगर, जिन्होंने बदली हिंदी फिल्मों की दिशा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज मशहूर लेखक, गीतकार और शायर जावेद अख्तर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपनी कलम से हिंदी सिनेमा को एक...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵