back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हुए हमले पर शाहिद ने दी प्रतिक्रिया, कहा- यह चौंकाने वाला मामला है

सैफ अली खान पर हुए हमले पर शाहिद ने अपनी प्रतिक्रिया दी। अपनी अपकमिंग फिल्‍म 'देवा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान उन्‍होने कहा कि, यह बहुत दुखद घटना है। इंडस्ट्री में हम सभी बहुत चिंतित हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । अभिनेता शाहिद कपूर ने रात एक्‍टर सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले पर आज अपनी प्रतिक्रिया दी है। शाहिद ने अपनी आने वाली फिल्म ‘देवा’ के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान सैफ अली खान पर हुए अटैक के बारे में बयान दिया। शाहिद ने इसे सब के लिए चौंकाने वाला बताया और सैफ के जल्दी ठीक होने की कामना की। साथ ही अभिनेता ने पुलिस पर भी अपना भरोसा जताया।

सैफ पर हुए हमले पर शाहिद कपूर की प्रतिक्रिया

शाहिद को पत्रकारों ने सवाल किया कि, फिल्‍म इंडस्ट्री ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को किस तरह देखती है। जवाब में शाहिद ने कहा, ‘यह बहुत ही दुखद घटना है। फिल्‍म इंडस्ट्री में हम सभी अचंभित है। हमें चिंता होती है, आशा करते है कि, सैफ की सेहत बेहतर होगी और वह बेहतर महसूस कर रहे होंगे। जो कुछ भी हुआ वह चौंकाने वाला था। यह एक निजी मामला था, इसलिए पूरी बात को स्वीकार करना बहुत मुश्किल है।’

पुलिस पर जताया भरोसा

अपनी आने वाली फिल्‍म ‘देवा’ के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंच शाहिद ने पुलिस फोर्स पर भरोसा जताते हुए कहा कि, ‘मुझे यकीन है कि इस जांच में पुलिस अपना शत प्रतिशत दे रही है। यहां ऐसा शायद ही कभी होता है, क्योंकि मुंबई एक सुरक्षित शहर माना जाता है। भले ही आप देर रात तक सड़क पर हों, भले ही आप एक महिला हों। हमें उम्मीद है कि, सैफ जल्‍द ही ठीक हो जाएंगे और हम उनके जल्‍द ही स्‍वास्‍थ्‍य होने की दुआ कर रहे है।’

सैफ पर चाकू से कई वार

मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में परिवार और बच्‍चें के साथ सो रहे थे। उसी दोरान अज्ञात हमलावर ने उनके पर धारतार हथिहार से हमला कर दिया। उन दोनो के बीच हाथापाई हुए इस बीच सैफ पर कई बार चाकू से वार किया गया।इस घटना में उन्हें कथित तौर पर छह चोटें आईं। इनमें से एक चोट उनकी रीढ़ की हड्डी के पास लगी थी। जिसे सर्जरी के जरिए निकाला गया। 54 वर्षीय सैफ की गर्दन और हाथ पर भी गहरी चोट आई है। मौजूदा हालात को लेकर डॉक्‍टर ने अपडेट दिया कि, अब सैफ की सेहत में सुधार हुआ है, उन्‍हें अब आईसीयू से सामान्‍य वार्ड में ए‍डमिट किया जाएगा। गहरे घांव के कारण अभिनेता की सर्जरी करनी पड़ी है, एक-दो दिनों में अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज होने की उम्‍मीद है। 

छठी मंजिल पर दिखा था चोर

बाद में 16 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज वायरल होने लगी, जिसमें कथित तौर पर हमलावर को सतगुरु शरण बिल्डिंग में स्थित अपार्टमेंट की सीढ़ियों से नीचे भागते हुए दिखाया गया। फुटेज में हमलावर को घटना के बाद छठी मंजिल पर देखा गया। घटना 12वीं मंजिल पर हुई। सैफ अली खान पर हमला करने वाले को मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, अब मुंबई पुलिस ने बयान दिया है कि पूछताछ के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन लाए गए शख्स का सैफ अली खान अटैक केस से कोई संबंध नहीं है। सैफ अली खान हमला मामले में फिलहाल किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस धमाका: शाहिद-विशाल की जोड़ी ने 14 दिन में कमाए 61 करोड़, दर्शक हुए दिवाने

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की चौथी सहयोगी फिल्म 'ओ रोमियो' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ के पहले हफ्ते से ही...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...