back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंटरव्यू में सीनियर्स की बात काटती नज़र आईं शर्मिन सहगल, यूजर्स ने कहा घमंडी

वेब सीरीज 'हीरामंडी' जब से रिलीज हुई है, तब से लेकर अब तक शर्मिन सहगल ट्रोल हो रही है। वहीं, अब 'हीरामंडी' की आलम जेब और बबीता के बीच में तीखा वार देखने को मिल रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वेब सीरीज हीरामंडी में अभिनेत्रियों ने कमाल का परफॉर्मेंस दिया है लेकिन इस बीच शर्मिन सहगल का अभिनय दर्शकों को पसंद नहीं आया। इस दौरान डायरेक्टर संजय लीला भंसाली भी ट्रॉलर्स के निशाने पर आ गए हैं उन पर अपनी भांजी को स्क्रीन स्पेस देने का आरोप लगाया गया है। एक्ट्रेस शर्मिन केवल अपने किरदार से ही नहीं बल्कि अब अपने इंटरव्यू से भी लोगों को निराश कर रही हैं।

संजीदा ने की संजय लीला भंसाली की तारीफ

हीरामंडी रिलीज होने के बाद अब इंटरव्यू में कलाकार नजर आ रहे हैं इस दौरान शर्मिन सहगल अपने सीनियर्स की बात काट कर खुद को बेहतर साबित करते हुए दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर कुछ क्लिप वायरल हो रहे हैं जिसमें कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। सीरीज में वहीदा का किरदार निभाने वाली संजीदा शेख ने संजय लीला भंसाली को लेकर कुछ बातें कही हैं उन्हें परफेक्शनिस्ट बताया है। ऐसा कहते हुए उन्होंने डायरेक्टर के काम की खूब तारीफ की।

अपनी बातों से ट्रोल हुई शर्मिन

संजीदा शेख ने संजय लीला भंसाली को लेकर जो कहा इसके जवाब में शर्मिन सहगल कुछ ऐसा कहती है जो फैंस को पसंद नहीं आता है। शर्मिन संजीदा शेख की बात को रखते हुए कहती है कि, ‘परफेक्शनिस्ट यह तो बस एक नॉर्मल सा शब्द है संजय लीला भंसाली के काम को सराहने के लिए, यह शब्द एक आउटसाइडर ही बोल सकता है जिसने अभी तक डायरेक्टर के साथ काम नहीं किया उनके काम को नहीं देखा।

शर्मिन ने अदिति राव हैदरी की काटी बात

वेब सीरीज रिलीज होने के बाद अदिति राव हैदरी का एक इंटरव्यू देखा गया है जिसमें शर्मिन एक्ट्रेस की बात को काटती हुए नजर आ रही है। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी शर्मिन को लेकर कहते हैं की उन्हें अपने सीनियर्स की इज्जत करना नहीं आता। इसके अलावा बहुत सारे यूजर्स ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने एक्ट्रेस को घमंडी तक कहा है। हालांकि, अभी तक शर्मिन की तरफ से ट्रोलिंग को लेकर किसी तरह का जवाब सामने नहीं आया है अभी तक उन्होंने चुप्पी साधी हुई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: संजय लीला भंसाली का चॉल में बीता बचपन! देखी गरीबी, फिर इस फिल्म से बदली लाइफ

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । शानदार सेट, शाही किरदार, गाने और दमदार कहानी संजय लीला भंसाली की फिल्मों की यही पहचान है। भंसाली ने अपने...
spot_img

Latest Stories

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...